सलूम्बर। जिले में 24 घंटे में 2 चचेरी बहनों की मौत से एक बार फिर हड़कंप मच गया। एक परिवार की दोनों बच्चियों को अचानक उल्टी की शिकायत हुई और उन्हें तेज झटके (सीजर) आने लगे। दोनों बच्चियों की मौत घर पर हो गई। मामला जिले के लसाड़िया क्षेत्र के खजुरी पंचायत के कुंडा गांव का है। इन मौतों के बाद गांव में डर का माहौल है और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं। हालांकि अभी दोनों बच्चियों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर 12 बजे आशा (6) पिता तेजा मीणा…
उदयपुर 24 अप्रेल, 2026। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर की अनुसंधान परिषद् की 22वीं बैठक शुक्रवार 24 अप्रेल, 026 को अनुसंधान निदेशालय में विश्वविद्यालय के कुलगुरू डॉ. प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अनुसंधान परिषद बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्ष पर्यन्त अनुसंधान कार्यो की समीक्षा एवं मूल्यांकन के साथ आगामी वर्षों की अनुसंधान रूपरेखा तैयार की जाती है। इस समीक्षा बैठक में प्रख्यात विशेषज्ञ के रूप में डॉ. रवि कुमार माथुर, निदेशक, भारतीय तिलहन अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद एवं डॉ. देव व्रत सिंह, पूर्व प्रधान वैज्ञानिक (फार्म मशीनरी) भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर उपस्थित रहे। इस अवसर पर वैज्ञानिकों को सम्बोधित करते हुए एमपीयूएटी के कुलगुरू डॉ. प्रताप सिंह ने कहा कि हमारा विश्वविद्यालय कृषि अनुसंधान में कम वैज्ञानिक होते हुए भी अपनी उत्कृष्टता साबित कर रहा है। हमारे संस्थान ने विभिन्न फसलों की कई उन्नत नई किस्मों के विकास के साथ गुणवत्ता अनुसंधान प्रपत्रों का प्रकाशन किया। वैज्ञानिकों ने वर्ष 2024 एवं 2025 में 08 व्यक्तिगत सम्मान एवं 2 परियोजनाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त किये। कुलगुरू ने वैज्ञानिकों को अपने अनुसंधान कार्य को समय व स्टेक होल्डर की आवश्यकतानुसार सृजित करने को कहा जिससे समाज के हर तबके जैसे कि उत्पादक, विपणनकर्ता एवं उपभोक्ताओं को हमारे अनुसंधान लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि हमें अनुसंधान परियोजनाओं को विश्वविद्यालय की आय अर्जन की संभावनाओं को लक्ष्य बना कर करनी चाहिए साथ ही विश्वास जताया कि नई तकनीकियों एवं पेटेन्टस् के द्वारा विश्वविद्यालय की आय के साधन बढ़ेगें। डॉ. प्रताप सिंह ने कहा कि अनुसंधान परियोजनाओं के तकनीकी कार्यक्रम को राष्ट्रीय लक्ष्य को आधार मानते हुए करनी चाहिए एवं हर अनुसंधान का परोक्ष व अपरोक्ष लाभ राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, आधारभूत संरचनाओं, मांग आपूर्ति व कृषक जगत को सुदृढ़ करने में होना चाहिए। कुलपति महोदय ने बैठक विशेष आमंत्रित विशेषज्ञ डॉ. रवि कुमार माथुर, निदेशक, भारतीय तिलहन अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद एवं डॉ. देव व्रत सिंह, पूर्व प्रधान वैज्ञानिक (फार्म मशीनरी) भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर का स्वागत किया।इस अवसर पर डॉ. रवि कुमार माथुर, निदेशक, भारतीय तिलहन अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद ने कहा कि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को बायो पोलीमर से संबंधित अनुसंधान हेतु भारतीय तिलहन अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर काम करना चाहिए।उन्होंने समन्वित कृषि एवं फसल प्रणाली पर जोर देते हुए उन्नत तकनीकों के प्रभाव विश्लेषण करने, पेटेन्ट का व्यवसायिकरण करने, तकनीकी का मानचित्रण करने, संरक्षित कृषि पर अनुसंधान करने को महत्वपूर्ण बताया। बैठक में आमंत्रित डॉ. देव व्रत सिंह, पूर्व प्रधान वैज्ञानिक (फार्म मशीनरी) भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय, उदयपुर के कार्य क्षेत्र में काम आने वाली किसान हितोपयोगी मशीनों को सुविधानुसार रूपान्तरित करके अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि कृषि शिक्षा को केवल नौकरी नहीं समझें इसको एक जुनुन की तरह लेना चाहिए। बैठक के प्रारम्भ में अनुसंधान निदेशक डाॅ. अरविन्द वर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय में 31 अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजनाओं के साथ कुल 91 परियोजना संचालित हो रही है। कुलपति प्रताप सिंह, डॉ. रवि कुमार माथुर, निदेशक, भारतीय तिलहन अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद एवं डॉ. देव व्रत सिंह, पूर्व प्रधान वैज्ञानिक (फार्म मशीनरी) भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर का स्वागत किया। डॉ. वर्मा ने विगत 21वीं अनुसंधान परिषद् बैठक में लिये गये निर्णयों की अनुपालना रिपोर्ट एवं विश्वविद्यालय के गत 2 वर्षों में किये गए कृषि अनुसंधान पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में अनुसंधान निदेशालय के विभिन्न वैज्ञानिकगणों द्वारा लिखित राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत तकनीकी प्रगति बुलेटिन का विमोचन किया गया। बैठक में विश्वविद्यालय के निदेशक, सभी संघटक महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केन्द्रों के निदेशक, विश्वविद्यालय के परियोजना प्रभारी, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष एवं कृषि विभाग राजस्थान सरकार के अधिकारी उपस्थित थे।
उदयपुर, 24 अप्रैल। वैद्य भवानी शंकर राजकीय आयुर्वेद औषधालय, सुंदरवास, उदयपुर में पांच दिवसीय निःशुल्क पंचकर्म आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। कुल 178 रोगियों को पंचकर्म चिकित्सा तथा 106 रोगियों की फिजियोथेरेपी की। पंचकर्म चिकित्सा विधियों के अंतर्गत कटि बस्ती से 53, ग्रीवा बस्ती से 35, जानु बस्ती से 90, नस्य कर्म से 9 तथा बालुका स्वेद से 12 रोगियों का उपचार किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में मरीजों का उपचार किया गया। वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. सरोज मेनारिया, पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. नितिन सेजु, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. हर्षिता सनाढ्य, वरिष्ठ कंपाउंडर प्रदीप व्यास, पंचकर्म थेरेपिस्ट चंद्रेश परमार,…
उदयपुर, 24 अप्रैल। राजकीय पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर में शनिवार, 25 अप्रैल को 27वां विश्व पशुचिकित्सा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। संस्थान के उपनिदेशक डॉ. द्वारका प्रसाद गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के अधिकारी, वरिष्ठ पशुचिकित्सक और संस्थान के प्रशिक्षणार्थी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। डॉ. गुप्ता के अनुसार, इस वर्ष विश्व पशुचिकित्सा दिवस की थीम “पशुचिकित्सक- भोजन और स्वास्थ्य के संरक्षक” रखी गई है। इसका मुख्य उद्देश्य फार्म से थाली तक की प्रक्रिया में पशुचिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रदर्शित करना है। पशुचिकित्सक यह सुनिश्चित करने में अहम कड़ी हैं कि पशुओं से प्राप्त भोजन सुरक्षित,…
“व्यवसाय महज आर्थिक इकाई नहीं बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व है“ “पर्यावरण संतुलन, सामाजिक समावेशन एवं पारदर्शी गवर्नेन्स आज की आवश्यकता“ पैसिफिक विश्वविद्यालय के कॉमर्स एवं मैनेजमेंट विभाग की 17 वीं अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के उदघाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए विधानसभाध्यक्ष देवनानी उदयपुर, 24 अप्रैल। विधानसभा अध्यक्ष प्रो वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्राचीन भारतीय अवधारणा में तकनीकी का उद्देश्य शक्ति प्रदर्शन न होकर हमेशा मानवहित रहा है। इसलिए हमें “टेक्नोलॉजी विद ह्यूमैनिटी“ की सोच के साथ आगे बढ़ना होगा तभी हम एक स्थाई विकास का मॉडल स्थापित कर पाएंगे। देवनानी ने शुक्रवार को पैसिफिक विश्वविद्यालय के कॉमर्स एंड मैनेजमेंट…
उदयपुर में 5 मई को फतह स्कूल परिसर में होगा आयोजन मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की युवाओं को सौगात उदयपुर, 24 अप्रैल। युवाओं को निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मंशा से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश भर में युवा संबल मेलों का आयोजन हो रहा है। यह मेले युवाओं के लिए रोजगार, स्वरोजगार और प्रशिक्षुता के सुअवसर सिद्ध होंगे। उदयपुर में युवा संबल मेला 5 मई को सूरजपोल स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक फतह विद्यालय परिसर में आयोजित होगा। एक छत के नीचे मिलेगा रोजगार व विकास योजनाओं का लाभ राजस्थान सरकार के कौशल,…
उदयपुर. यामाहा पसीनो 125 हाईब्रिड व रेयज आर 125 हाईब्रिड का माइलेज चेलेंज एक्टीवीटी का आयोजन किया गया जिसमें गांधी मोर्टस प्रोपराईटर जसबीर सिंह गांधी, जतीन गांधी व यामाहा सर्विस इंजीनियर हिम्मत सिंह ने यामाहा स्कूटर के बारे में व यामाहा हाईब्रिड स्कूटर के चलाने के तरीके व हाईब्रिड स्कूटर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 15 स्कूटर के ग्राहको ने इस आयोजन में भाग लिया जिसमें से सबसे ज्यादा माइलेज पहला विवेक मीणा 98.9 किमी प्रति लीटर, दूसरा कृपा शंकर 95.1 किमी प्रति लीटर व यश जैन 87.7 किमी प्रति लीटर आया।
-सांसद डॉ रावत के प्रयासों से दक्षिण राजस्थान में पहला वेलनेस सेंटर खुलेगा उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत के आग्रह पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उदयपुर में शुरु होने वाले केंद्रीय कर्मचारी स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत वेलनेस सेंटर के लिए पदों की स्वीकृति प्रदान कर दी है। डॉ रावत ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा के प्रति आभार जताते हुए वेलनेस सेंटर भी शीघ्र शुरु करने का आग्रह किया है। सांसद डॉ रावत ने बताया कि जिले में सीजीएचएस वेलनेस सेंटर खोले जाने के लिए नवीन पद स्वीकृत करने की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा द्वारा दी गई है।…
उदयपुर, 23 अप्रैल। सनबीम स्कूल द्वारा कक्षा 7 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत छात्रों को उदयपुर स्थित प्रसिद्ध सिटी पेलेस ले जाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों का सिटी पैलेस परिसर में भव्य स्वागत किया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को मेवाड़ के नरेश लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ। साथ ही महारानी निवृत्ति कुमारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मेवाड़ की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और इतिहास की जानकारी दी। इस यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर से अवगत कराना रहा। सिटी पैलेस…
ऑनलाइन क्विज में भाग लेंगे आमजन, पुलिस की ओर से मिलेगा प्रमाण पत्र जागरूकता ही बचाव है, लाइफ स्टाइल बदले और जागरूक बने-आईजी श्रीवास्तव उदयपुर, 23 अप्रेल। उदयपुर रेंज पुलिस द्वारा संचालित अभियान ‘‘साइबर शील्ड‘‘ एवं ‘‘जीवन रक्षा अभियान-एक सुरक्षित सफर की ओर‘‘ के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम, सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन विषय पर रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को उदयपुर के पुलिस लाइन सभागार में किया गया। उदयपुर रेंज पुलिस और यूनिसेफ राजस्थान के साझे में आयोजित इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री…