फोर्टी उदयपुर संभाग के धीरेंद्र सिंह सच्चान अध्यक्ष एवं आनंद जांगिड महासचिव बनें
उदयपुर, 5 अगस्त। फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) ने सत्र 2026-27 के लिए उदयपुर संभाग की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। फोर्टी के राजस्थान ब्रांचेज चेयरमैन प्रवीण सुथार ने के.एस. माइक्रोकेम प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन धीरेंद्र सिंह सच्चान को उदयपुर संभाग अध्यक्ष तथा जांगिड ब्रदर्स प्राइवेट लिमिटेड के आनंद जांगिड को महासचिव नियुक्त किया है। प्रवीण सुथार ने बताया कि दोनों पदाधिकारियों की कार्यकुशलता, संगठन के प्रति समर्पण, नेतृत्व क्षमता एवं उद्योग जगत में उनके अनुभव को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में फोर्टी उदयपुर संभाग व्यापार…
