सेवा के जज्बे से बना योजनाओं तक हर आमोखास की पहुंच का सेतु
विकसित भारत जन सेवा अभियान-2026 पंचायत समिति मुख्यालयों पर सेवा सेतु कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित सैकड़ों ग्रामीणों को मिला विविध योजनाओं का लाभ उदयपुर, 19 सितम्बर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश भर में चलाए जा रहे विकसित भारत- जन सेवा अभियान 2026 के तहत शनिवार से जिले की सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर सेवा सेतु कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित हुए। सेवा के जज्बे के साथ आयोजित यह शिविर राजकीय योजनाओं तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की हर आमोखास की पहुंच सुनिश्चित करने के सेतु सिद्ध हो रहे हैं। राज्य में सुशासन, जनसेवा और सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने के लिए राज्य…
