जहां जरूरत, वहां पहुंची सेवाः 40 किलोमीटर दूर गांव में राउंड टेबल इंडिया ने बांटी खुशियां
उदयपुर। सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना को आगे बढ़ाते हुए राउंड टेबल इंडिया की ओर से 9 सितंबर को उदयपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर राजकीय प्राथमिक विद्यालय, दानिया, ग्राम पंचायत वीरसोलिया, पंचायत समिति सेबली (मावली) में जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्कूल बैग, कॉपियां, पेंसिल, चप्पल और दरी सहित आवश्यक सामग्री वितरित की गई। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों की मासूम मुस्कान ने सेवा कार्य में जुटे सदस्यों के प्रयासों को सार्थक कर दिया। राउंड टेबल इंडिया की इस…
