साहित्यकार डॉ. कुन्दन माली के साहित्यिक अवदान पर केन्द्रित पुस्तक ‘निज के भीतर निज से इतर’ का भव्य लोकार्पण
वक्ताओं ने कहा — डॉ. कुन्दन माली का साहित्य मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं का सशक्त दस्तावेज उदयपुर, 2 अगस्त। केंद्रीय साहित्य अकादमी नई दिल्ली के राजस्थानी के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित शहर के वरिष्ठ साहित्यकार, आलोचक, कवि एवं अनुवादक डॉ. कुन्दन माली के व्यक्तित्व एवं बहुआयामी साहित्यिक अवदान पर केन्द्रित पुस्तक ‘निज के भीतर निज से इतर’ का लोकार्पण समारोह रविवार को श्री गणेश गेस्ट हाउस सभागार में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में प्रदेश के प्रतिष्ठित साहित्यकारों ने पुस्तक का लोकार्पण करते हुए डॉ. माली के साहित्यिक योगदान को हिन्दी एवं राजस्थानी साहित्य की अमूल्य धरोहर बताया। टीम संस्था के तत्वावधान…
