दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
खेरवाड़ा, उपखंड नयागांव के पहाडा थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक कार्यालय उदयपुर में दर्ज कराए गए परिवाद के अनुसार दहेज प्रताड़ना एवं मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया। बबीता देवी पत्नी कांतिलाल कलासुआ मीणा निवासी गुड़ा तहसील नयागांव हाल निवास पिता का घर मगनलाल परमार निवासी चांदपुरा नरेना ने परिवाद प्रस्तुत किया कि उसका पति कांतिलाल पुत्र मगनलाल कलासुआ एवं उसका ससुर मगनलाल कलासुआ निवासी गुड़ा द्वारा अवैध रूप से दहेज की मांग करते हुए उसके साथ शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना दी जाकर आए दिन मारपीट कर जलील किया जा रहा है। मजबूरन उसे अपने पीहर में रहना पड़ रहा…
