गंगाजल, जयकारे और बारिश संग उमड़ी आस्था की गंगा, फतेह बालाजी से वामेश्वर महादेव तक कावड़ के साथ भक्ति का रथ चला
उदयपुर। रविवार को सावन माह के पावन अवसर पर फतेहसागर स्थित फतेह बालाजी के दर्शन के साथ 1200 वर्ष पुराने वामेश्वर महादेव मंदिर तक भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन हुआ। हजारों की संख्या में कावड़िए भक्ति भाव से जलाभिषेक करने पहुंचे। सुबह अलसवेरे बैंड-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ श्रद्धालु फतेह बालाजी का आशीर्वाद लेकर यात्रा के लिए रवाना हुए। इस दौरान हरिद्वार से विशेष व्यवस्था के तहत लाया गया पवित्र गंगाजल सभी कांवड़ों में रखा गया। लगभग 7 किलोमीटर की यात्रा के दौरान कावड़ियों ने रास्ते में 11 शिवालयों पर जलाभिषेक किया। यात्रा के संयोजक प्रफुल्ल श्रीमाली ने बताया…
