मुख्य अतिथि होंगे श्रीजी हुजूर डॉ.लक्ष्यराज सिंह जी मेवाड़ : मुकेश माधवानी 

बिजनेस सर्कल इंडिया की ऐतिहासिक पहल – उदयपुर में पहली बार होगा ‘बिज़कॉन 2025’ का आयोजन
व्यवसाय, नेटवर्किंग और नवाचार को मिलेगा साझा मंच
उदयपुर, 2 अगस्त | भारत के अग्रणी और तेजी से उभरते बिजनेस नेटवर्किंग समूह “बिजनेस सर्कल इंडिया (BCI)” की ऐतिहासिक पहल के तहत उदयपुर में पहली बार “बिज़कॉन 2025” का आयोजन होने जा रहा है। यह भव्य बिजनेस कॉन्क्लेव 7 अगस्त को शाम 4 बजे से होटल मैरियट, उदयपुर में आयोजित होगा।  यह आयोजन शहर में व्यापार, नेटवर्किंग और नवाचार के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद है। इस अवसर के मुख्य अतिथि होंगे उदयपुर राजपरिवार के युवा व प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह जी मेवाड़ जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और उत्साह कई गुणा बढ़ जायेगी ।

आयोजन का उद्देश्य :- 
बिजनेस सर्कल इंडिया के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि बिज़कॉन का उद्देश्य उद्यमियों, व्यापारियों, स्टार्टअप प्रतिनिधियों और प्रोफेशनल्स को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे नेटवर्किंग के माध्यम से संपर्क बढ़ा सकें, व्यवसायिक अवसरों को तलाश सकें और नवाचारों से प्रेरणा प्राप्त कर सकें।
प्रमुख आकर्षण: –
 • बिजनेस प्रेजेंटेशन
 • नेटवर्किंग सेशन
 • इनोवेशन प्रदर्शनी
 • इंटरैक्टिव टॉक्स व लाइव प्रेजेंटेशन स्लॉट्स
प्राइम स्पॉन्सर्स:-
 • आरके प्रॉपर्टी से रवि शर्मा और कृष्णा कौशिक
 • मध्या घी से रतन सिंह सोलंकी
 • इवेंटिव से तुषार जिंदल
डेकोर पार्टनर: –
 • आर्टिसन डिज़ाइन एंड डेकोर से मयूर कुमार
को-स्पॉन्सर्स:-
 • डी प्लस से रुखसाना साबुनवाला
 •स्वर्णा गोल्ड सिल्वर एंड डायमंड से सोनू जैन
 •गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से कल्पेश चंद राजबार ( मार्केटिंग हेड)
आयोजन समन्वय:-
 • भूमि त्रिवेदी
 • प्रेमलता कुमावत
संस्थापक मुकेश माधवानी के अनुसार, “यह कॉन्क्लेव न केवल एक नेटवर्किंग इवेंट है, बल्कि यह उद्यमियों और प्रोफेशनल्स के लिए व्यवसायिक विकास, मार्गदर्शन और सहयोग का एक प्रमुख केंद्र बनेगा।”
उदयपुर और आसपास के व्यापारिक समुदाय के लिए यह एक दुर्लभ अवसर होगा, जहाँ मुख्य अतिथि श्रीजी हुजूर डॉ.लक्ष्यराज सिंह जी मेवाड़ जैसे प्रेरणादायी अतिथि के सान्निध्य में अनुभवों का आदान-प्रदान कर सकेंगे और व्यापारिक क्षितिज को नई ऊँचाइयाँ दे सकेंगे।
बिज़कॉन 2025 – जहां विचार मिलते हैं, और अवसर जन्म लेते हैं।
आयोजक: बिजनेस सर्कल इंडिया (BCI)
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!