राजस्थान में रॉयल्टी के विरोध में डिस्पेच लोडिंग बंद
उदयपुर। राजस्थान के सभी मार्बल एवं माइंस एसोसिएशन की आज उदयपुर मार्बल एसोसिएशन कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें राज्य सरकार द्वारा रॉयल्टी बढ़ानें के विरोध में पूरे राजस्थान में डिस्पेच लोडिंग बंद की गई है। उदयपुर मार्बल अध्यक्ष पंकज गंगावत ने बताया कि मार्बल एसोसिएशन कार्यालय पर राजसमन्द के समस्त एसोसिएशन के पदाधिकारी, बाबरमाल एसोसिएशन केशरियाजी, डूंगरपुर, पालोदा, बांसवाडा, सिरोही के माइंस संगठनों के पदाधिकारी व अन्य प्रमुख मार्बल उद्योग के व्यापारी उपस्थित हुए। बैठक में विरमदेव सिंह कृष्णावत, मांगीलाल लुणावत, सत्यनारायण काबरा, रवि गौरव बन्ना, सुभाष मौर, विजय सिंह राठौड़, महेंद्र सिंह राठौड़ , पलक त्रिवेद,…
