आरएनटी मेडिकल कॉलेज प्रशासन अलर्ट: एविएशन सेफ्टी मॉडल से सुरक्षित होगा मातृ स्वास्थ्य
उदयपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज कोटा में प्रसुताओं की मौत की घटना के बाद रवींद्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आया गया। डिजिटल डैशबोर्ड और मॉक ड्रिल पर जोर देते हुए गुरुवार को प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में आपात बैठक बुलाते हुए मातृ मृत्यु रोकने के लिए प्रोएक्टिव रणनीति पर मंथन करने के साथ ही अतिरिक्त प्राचार्य की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. राहुल जैन ने की। बैठक के दौरान सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विपिन माथुर ने विस्तृत प्रेजेंटेशन देते हुए बताया कि जिस तरह…
