धूमधाम से मनेगा 77वां विजयादशमी महोत्सव शोभायात्रा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और 70 फीट ऊँचे रावण दहन का होगा भव्य आयोजन
उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर इस बार एक बार फिर धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का साक्षी बनने जा रही है। श्री सनातन धर्म सेवा समिति एवं श्री बिलोचिस्तान पंचायत, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025 को विजयादशमी का पर्व अद्भुत उल्लास और गरिमामयी परंपराओं के साथ मनाया जाएगा। यह अवसर विशेष है क्योंकि इस बार यह 77वां विजयादशमी महोत्सव है, जो शहरवासियों को धर्म, संस्कृति और एकता का संदेश देगा। भव्य शोभायात्रा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ : श्री बिलोचिस्तान पंचायत के उपाध्यक्ष जितेंद्र तलरेजा ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान…
