ज्वारा विसर्जन में उमडा श्रद्धा का सैलाब

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

इन्द्रदेव ने बारसाई कृपा …….
रिमझीम बारीश के बीच हुआ ज्वारा विसर्जन
पूरे रास्ते पुष्प वर्षा से हुआ शोभायात्रा का स्वागत
नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रा का हुआ समापन

उदयपुर 30 सितम्बर / गणेश नगर स्थित कालका माता मंदिर में मंगलवार को शोभायात्रा के रूप में गाजे बाजे के साथ आयड स्थित गंगा के चैथे पाये गंगु कुंड पर शुभ मुहूर्त में विधि विधान के साथ ज्वारा विसर्जन किया गया। बड़ी संख्याॅ में भक्तों ने भाग लिया। शोभायात्रा का पूरे रास्ते पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। मंदिर पुजारी देवेन्द्र सिंह गोड़ ने बताया कि शोभायात्रा के आगे बेंड अपनी मधूर स्वरों के साथ माता के भजनों को गाते चल रहे थे उसके पिछे घोडा बग्गी में छोटी छोटी कन्याए माताजी, गणेश, शिव की वेशभूषा में सभी को आशीर्वाद दे रही थी। उसके पिछे महिलाएं अपने सीर पर ज्वारा लेकर चल रही थी। शोभायात्रा के आगे कालका मित्र मंडल के कार्यकर्ता पूरे रास्ते सफाई करते हुए चलते हुए  आमजन को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।  शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से होती हुई आदर्श नगर, भास्कर काॅलोनी, बेकनी पुलिया होते हुए गंगा के चैथे पाये गंगु कुंड पर पहंुची जहा विधि विधान के साथ जवारा विर्सजन किया गया।
इन्होने किया स्वागत:- प्रवक्ता कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि  शोभायात्रा का राॅयल इस्टीट्यूट के डाॅ. गिरधारी कुमावत, डाॅ. बंशीवाल क्लिनिक, अंकिता आयुर्वेदा, नवदीव नवयुवक मंडल भरत वैष्णव, द सक्सेस पोईंट के दिलिप यादव, महेन्द्र सिंह , भारतीय जनता पार्टी शहर जिला के गजपाल सिंह राठौड़, रोहित जोशी, पुनम चाट, बजरंग सेना मेवाड़ के संस्थापक कमलेन्द्र सिंह पंवार, जितेन्द्र जैन, आनंदी लाल चितौडा, शर्मा ट्रावेल्स विजय शर्मा , मनोहर चैधरी, नितिन चितौडा, कल्याण सिंह राव, सुर्यप्रकाश उपाध्याय, रावत समाज सुरेश रावत, रामजी वैष्णव, क्षत्रिय कुमावत समाज हेमेन्द्र, विजय कुमावत, सौमेद्र फनिर्शिंग चेतन वैष्णव, श्री राम बजरंग सेना, कालकामाता मित्र मंडल, अजय सिंह पहल, मंडल, लखारा समाज, सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की ओर से पूरे रास्ते फूलों से स्वागत कर भक्तों के लिए प्रसाद, पानी, मिल्करोज, आईसक्रीम, कोल्ड ड्रीेंक व फलों वितरण किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!