सुप्रकाशमति माताजी का 60 वां जन्मोत्सव आज,शेषपुर मनेगा धूमधाम से
60 आदिवासी मांसाहार का करेंगे त्याग उदयपुर। राष्ट्र संत गुरु माँ 105श्री सुप्रकाश मति माताजी का 60वा जन्मोत्सव संयम अवतरण दिवस के रूप मे 2 अक्टूबर को त्रिमूर्ति अभिनंदन साधना केंद्र शेषपुर मोड़ धूमधाम से मनाया जायेगा। उल्लेखनीय है यहीं पर गुरू मां का 44 वां चातुर्मास चल रहा है। अखिल भारतीय सुप्रकाश ज्योति मंच के मुख्य संरक्षक ओमप्रकाश गोदावत ने बताया कि इस आयोजन में भाग लेने के लिये असम के गोवाहटी, धूलियान पश्चिम बंगाल, मुंबई, पूना, सूरत, अहमदाबाद आदि अनेक राज्यों से यात्री का दल पहुंचने प्रारम्भ हो गये। क्योंकि इस बार का जन्मोत्सव भक्तांे को संयम,तप,त्याग,समर्पण की…
