तीन दिवसीय स्टोरी टेलिंग फेस्टिवल का 7 वां संस्करण 9 जनवरी से
उदयपुर। मां माय एंकर फाउण्डेशन द्वारा आयोजित किये जाने वाले उदयपुर टेल्स इंटरनेशनल स्टोरीटेलिंग फेस्टिवल का तीन दिवसीय 7वां संस्करण 9,10 व 11 जनवरी से उदयपुर में आयोजित किया जायेगा। उदयपुर टेल्स के संस्थापक सुष्मिता सिंघा और सलिल भंडारी ने बताया कि उदयपुर टेल्स में बताये जाने वाले ऐसे किस्से दिलों और संस्कृतियों को बांधते है। उदयपुर टेल्स मौखिक कहानी कहने की कालातीत कला को पुनर्जीवित करने के लिए समर्पित है। न कोई पढ़ाई, न स्क्रिप्ट, न कोई गैजेट होता है केवल शब्दों और उपस्थिति का जादू होता है। फेस्टिवल के दौरान 350-400 श्रोताओं के बैठने की व्यवस्था रखी गई…
