सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाने का भरसक प्रयास हो:भजनलाल
भाजपा जिला पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्षों ने सीएम हाउस में संभाग स्तरीय बैठक में लिया हिस्सा। जयपुर/ उदयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान सरकार की ओर से आयोजित उदयपुर संभाग स्तरीय भाजपा जिला पदाधिकारी व सभी मण्डल अध्यक्ष ने दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री आवास पर बैठक में सम्मिलित होने सिविल लाइंस पहुंचे। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में अपेक्षित पदाधिकारियों में से 44 भाजपा शहर जिला तथा मण्डल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित संभाग स्तरीय बैठक में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ उदयपुर संभाग के सभी जिलों के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों…
