संविधान दिवस 2025 पर कार्यक्रम का आयोजन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। भा.कृ.अनु.प.-राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण एवं भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो, क्षेत्रीय केंद्र, उदयपुर में आज संविधान दिवस 2025 के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय केंद्र प्रमुख डॉ. बी. एल. मीना द्वारा की गई। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. मीना ने भारत के संविधान को लोकतंत्र का मजबूत आधार बताते हुए कहा कि यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता एवं न्याय का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने संविधान में निहित मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग रहने का संदेश दिया।
डॉ. आर. पी. शर्मा, प्रधान वैज्ञानिक, डॉ. रामस्वरूप मीना, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं डॉ. महावीर नो‍गिया, वैज्ञानिक ने संविधान दिवस के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किए तथा देशहित में संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन पर बल दिया।
मंच संचालन केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. लालचंद मालव द्वारा किया गया। उन्होंने संविधान दिवस मनाए जाने के उद्देश्यों तथा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों की जानकारी सभी को प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत में औपचारिक धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. आर. पी. शर्मा, प्रधान वैज्ञानिक द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम का समापन में सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!