डीपीएस उदयपुर के 167 विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना, चंडीगढ़-अमृतसर से शिमला-मनाली तक जानेंगे देश की विरासत
ऐतिहासिक स्थलों, सांस्कृतिक परंपराओं और प्राकृतिक सौंदर्य से होंगे रूबरू, आत्मनिर्भरता व आत्मविश्वास को मिलेगा बढ़ावा उदयपुर। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने तथा देश की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से परिचित कराने के उद्देश्य से दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), उदयपुर के दो छात्र समूह शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए। इस यात्रा में कुल 167 विद्यार्थी और 16 शिक्षक शामिल हैं। भ्रमण के दौरान विद्यार्थी विभिन्न दर्शनीय स्थलों का अवलोकन करने के साथ ही नई जगहों, परंपराओं और जीवनशैली को करीब से जानेंगे। विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल ने बताया कि घर और…
