नवरात्रि पर सखी क्लब की अनूठी पहल, बुझड़ा स्कूल के बच्चों के साथ बांटी खुशियां

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

भोजन कराया, स्कूल बैग और फल वितरित कर दिया सेवा व सहयोग का संदेश
उदयपुर। नवरात्रि के पावन पर्व पर सखी क्लब की ओर से सेवा और सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश की गई। क्लब की ओर से गोद लिए गए बुझड़ा स्कूल में बच्चों को भोजन कराया गया तथा स्कूल बैग और फलों का वितरण किया गया। इस पहल के माध्यम से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के साथ उनके साथ खुशियां साझा की गईं।
मंजू सिंघटवाड़िया ने बताया कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति और सेवा का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर बच्चों के साथ खुशियां बांटने और उनकी आवश्यकताओं में सहयोग करने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद बच्चों की सहायता करना और उनके जीवन में खुशियों के रंग भरना एक सुखद अनुभव है। ऐसे प्रयास बच्चों को प्रोत्साहित करने के साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को भोजन कराया गया और स्कूल बैग एवं फल वितरित किए गए। इस अवसर पर सुनीता मोदी, मधु भंडारी, नीतू सरूपरिया, शिल्पी गुप्ता, रेखा असावा एवं मीना खमेसरा उपस्थित रहीं। सखी क्लब की इस पहल ने नवरात्रि के पावन पर्व पर सेवा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!