खेलगांव में खिलाड़ियों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर, 3 नवम्बर। राज्य सरकार के निर्देशों और पर्यावरण विभाग के तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह (1 से 7 नवंबर 2026) के क्रम में मंगलवार को महाराणा प्रताप खेलगांव स्थित स्केटिंग रिंक में एक विशेष जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस आयोजन में विभिन्न खेलों से जुड़े युवा खिलाड़ियों और बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और जल संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने की शपथ ली।
जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित खेल प्रशिक्षकों और अधिकारियों ने बच्चों को पर्यावरण संतुलन और जल के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के साथ पानी बचाने के कुछ बेहद सरल और प्रभावी उपाय साझा किए। इसमें नलों को खुला न छोड़ना और टपकते नलों की समय पर मरम्मत करवाना, उपयोग किए जा चुके पानी का पुनर्चक्रण (रिसाइकिल) कर उसे पौधों में डालना,  वर्षा जल संचयन (रेन वॉटर हार्वेस्टिंग) के प्रति समाज में जागरूकता लाना आदि शामिल रहे।
इस विशेष अवसर पर डॉ. हिमांशु राजौरा, जूडो प्रशिक्षक नरपत सिंह चुंडावत, योगा प्रशिक्षिका रीना पुरोहित, चाहत जैन (जूडो), जितेंद्र सिंह भाटी (स्केटिंग), गगन व्यास व मनोज सनाढ्य (तैराकी), चेतन मेहरा (तीरंदाजी), खेमराज गमेती (लॉन टेनिस), उषा आचरज (बास्केटबॉल), अभिजीत (क्रिकेट), भूपेंद्र सिंह झाला व नंदजी गुर्जर (वॉलीबॉल), प्रवीण सिंह व अरविंद कुमार (एथलेटिक्स), कनिष्का चौहान (हॉकी) एवं आकाशा कानावत सहित खेल विभाग के कई अधिकारी, कर्मचारी, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में उभरते खिलाड़ी मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!