UdaipurViews

परिवर्तिनी एकादशी परिवर्तन का संदेश देती है: प्रशांत अग्रवाल

परिवर्तिनी एकादशी परिवर्तन का संदेश देती है: प्रशांत अग्रवाल

उदयपुर, 21 सितंबर। नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के सानिध्य में वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में चल रही ‘अपनों से अपनी बात’ में धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से भक्ति, त्याग, सेवा और संवेदना का संदेश दिया गया। उन्होंने भक्त कूर्मदास, परिवर्तिनी एकादशी, राजा मुचुकुंद तथा लक्ष्मण-उर्मिला के प्रसंगों के माध्यम से कहा कि सच्ची भक्ति वही है, जो किसी के जीवन में सहारा और उम्मीद बन जाए। भक्त कूर्मदास का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने बताया कि जन्म से हाथ-पैर न होने के बावजूद कूर्मदास भगवान विट्ठल के दर्शन के लिए पैठण से पंढरपुर निकल पड़े। लऊळ गांव पहुंचकर जब आगे बढ़ना…
Read More
आत्मसंयम से ही जीवन में आती है शुद्धताःपं. रविकीर्ति

आत्मसंयम से ही जीवन में आती है शुद्धताःपं. रविकीर्ति

उत्तम संयम धर्म दिवस पर अभिषेक-शांतिधारा, तपस्वी मंजू देवी मुण्डलिया का हुआ अभिनंदन उदयपुर। सकल दिगंबर जैन समाज सेक्टर-14 की ओर से महावीर भवन में पर्युषण पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पर्व के षष्ठम दिन उत्तम संयम धर्म दिवस पर श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा विधि-विधान से संपन्न हुई। शांतिधारा का पुण्यार्जन अमृतलाल-कांतिलाल मुण्डलिया परिवार को प्राप्त हुआ। धर्मसभा को संबोधित करते हुए पंडित रविकीर्ति जी ने कहा कि स्वयं पर सम्यक रूप से नियंत्रण रखना ही संयम धर्म है। इंद्रियों और मन की वासनाओं को नियंत्रित कर जीवन को सद्मार्ग पर ले जाना…
Read More
सच्ची भक्ति से जागती है भीतर की अनंत ऊर्जाःडॉ. सुरेंद्र मुनि

सच्ची भक्ति से जागती है भीतर की अनंत ऊर्जाःडॉ. सुरेंद्र मुनि

उदयपुर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में देवेंद्र धाम स्थित महावीर समवशरण में धर्मसभा आयोजित हुई। इसमें डॉ. सुरेंद्र मुनि ने भक्तामर के माध्यम से भक्ति की महत्ता समझाई। उन्होंने कहा कि प्रभु की शक्ति असीम है, जबकि मानव की शक्ति सीमित है। इसके बावजूद सच्ची भक्ति मनुष्य के भीतर ऐसी ऊर्जा और आत्मिक शक्ति का संचार करती है, जो उसे कठिन परिस्थितियों का सामना करने का साहस देती है। हिरणी और उसके शावक का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वात्सल्य के कारण हिरणी अपनी शारीरिक क्षमता से कहीं अधिक साहस जुटाकर शेर का सामना करने…
Read More
26 से होगा ‘क्लाइमेट चक्रव्यूह फेस्टिवल’, 60 से अधिक गतिविधियों से पर्यावरण संरक्षण का दिया जायेगा संदेश

26 से होगा ‘क्लाइमेट चक्रव्यूह फेस्टिवल’, 60 से अधिक गतिविधियों से पर्यावरण संरक्षण का दिया जायेगा संदेश

उदयपुर। कम्यूनिटी द यूथ कलेक्टिव एवं वार्तालीप संस्था की ओर से रेनमैटर फाउंडेशन के सहयोग से 26 एवं 27 सितंबर को दो दिवसीय ‘क्लाइमेट चक्रव्यूह फेस्टिवल-2026’ का आयोजन किया जाएगा। फेस्टिवल का मुख्य आयोजन विद्या भवन में होगा, जबकि शहर के 13 अन्य स्थानों पर भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आयोजन के लिए अब तक 1000 से अधिक निःशुल्क पंजीकरण हो चुके हैं। संस्था की प्रतिभा पाठक ने बताया कि फेस्टिवल में 60 से अधिक छोटी-छोटी गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी जाएगी। देशभर से आने वाले विषय विशेषज्ञ, युवा सामाजिक उद्यमी, कलाकार…
Read More
क्षमापना पर्व टूटे रिश्तों को जोड़ने वाला सेतु : साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

क्षमापना पर्व टूटे रिश्तों को जोड़ने वाला सेतु : साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में पर्युषण पर्व के समापन के बाद सोमवार से नियमित व्याख्यानमाला का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर श्रावक-श्राविकाओं को संबोधित करते हुए साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने कहा कि पर्युषण पर्व आत्मशुद्धि और संयम साधना का अवसर है। परमात्मा के शासन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को इस दौरान स्वयं को संयमित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि साधना के लिए हमेशा मन के अनुकूल नहीं, बल्कि साधना के अनुकूल वातावरण आवश्यक होता है और दादाबाड़ी में ऐसा वातावरण प्राप्त हुआ है। क्षमापना पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि सामान्यतः…
Read More
कला, इतिहास और आधुनिकता के संगम से दिवेर विजय महोत्सव में जीवंत हुआ मेवाड़ का शौर्य

कला, इतिहास और आधुनिकता के संगम से दिवेर विजय महोत्सव में जीवंत हुआ मेवाड़ का शौर्य

—प्रताप गौरव केंद्र में कला और युवा ऊर्जा का अद्भुत संगम: राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला में उकेरा गया ऐतिहासिक परिदृश्य, हॉवरबोर्ड और फोटो वॉक बने आकर्षण उदयपुर, 21 सितम्बर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अंतर्गत संचालित प्रताप गौरव केंद्र 'राष्ट्रीय तीर्थ' में 16 सितंबर से चल रहे दस दिवसीय दिवेर विजय महोत्सव 2026 के अंतर्गत सोमवार का दिन कला, इतिहास, संस्कृति और आधुनिक अभिव्यक्ति के अनूठे संगम का साक्षी बना। 'उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला' (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) एवं 'प्रताप गौरव केंद्र' के संयुक्त तत्वावधान तथा 'संस्कार भारती' उदयपुर महानगर इकाई के सहयोग से राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला विशेष सत्र का…
Read More
वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ की तर्ज पर उदयपुर में चार दिवसीय मेगा स्व्देशी मेला 2 अक्टूबर से

वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ की तर्ज पर उदयपुर में चार दिवसीय मेगा स्व्देशी मेला 2 अक्टूबर से

—तैयारियां तेज, 80% स्टॉल बुकिंग पूरी —लोकल उत्पादों और स्थानीय उद्यमियों को मिलेगा बड़ा मंच उदयपुर, 21 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वावलंबी भारत के संकल्प ‘वोकल फॉर लोकल’ एवं ‘मेक इन इंडिया’ की अवधारणा को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से झील नगरी उदयपुर में आगामी 2 से 5 अक्टूबर तक चार दिवसीय 'स्वदेशी मेला—2026' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। राजस्थान कृषि महाविद्यालय (आरसीए) ग्राउंड में होने वाली इस विशाल औद्योगिक प्रदर्शनी का मुख्य ध्येय स्थानीय निर्माताओं, व्यापारियों, एमएसएमई (लघु व कुटीर उद्योग) और सेवा प्रदाताओं को एक ही मंच पर व्यावसायिक अवसर और व्यापक बाजार उपलब्ध कराना…
Read More
राजमाता साहिबा विजयराज कुमारी मेवाड़ को पूर्व राजपरिवार के सदस्यों ने परम्परा अनुसार दी पुष्पांजलि

राजमाता साहिबा विजयराज कुमारी मेवाड़ को पूर्व राजपरिवार के सदस्यों ने परम्परा अनुसार दी पुष्पांजलि

उदयपुर, 21 सितम्बर। दिवंगत राजमाता साहिबा विजयराज कुमारी जी मेवाड़ के देवलोकगमन पर देश के गणमान्यजनों एवं  पूर्व राजपरिवार के सदस्यों ने राजसी परम्परा अनुसार राजमाता को श्रद्धासुमन पुष्पांजलि अर्पित कर श्रीजी हुजूर डॉ. लक्षराज सिंह मेवाड़ एवं समस्त मेवाड़ परिवार के प्रति अपनी गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त कीं। श्रद्धांजलि सभा में अयोध्या से पूर्व राजपरिवार सदस्य यतीन्द्र मोहन प्रताप जी मिश्र, संतरामपुर से परंजयादित्य सिंह कृष्णकुमार सिंह जी, कच्छ गुजरात से युवराज प्रताप सिंह जी जडेजा, मारवाड़ से मानवजीत सिंह जी रायपुर आदि के साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान से क्षेत्र प्रचारक प्रमुख श्रीवर्धन एवं अनेक गणमान्य नागरिकों…
Read More
 अध्यक्षीय पदों के लिए निर्वाचन सोमवार को

 अध्यक्षीय पदों के लिए निर्वाचन सोमवार को

नगरीय निकाय चुनाव 2026 उदयपुर, 20 सितम्बर। नगरीय निकाय चुनाव- 2026 के तहत निकायों के अध्यक्षीय पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया सोमवार को होगी। नगर निगम उदयपुर सहित जिले की 5 अन्य नगरपालिकाओं में अध्यक्षीय पदों के लिए दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम उदयपुर सहित भींडर, वल्लभनगर, कानोड़, मावली एवं फतहनगर सनवाड नगरपालिकाओं में सोमवार सुबह 10 बजे से अध्यक्षीय पदों के लिए मतदान होगा। इसमें निर्वाचित पार्षदगण मतदान करेंगे। मतदान का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेग। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम…
Read More
मातृभूमि के गौरव और विस्मृत शौर्य को जन-जन तक पहुंचाना आज की आवश्यकता: आलोक कुमार

मातृभूमि के गौरव और विस्मृत शौर्य को जन-जन तक पहुंचाना आज की आवश्यकता: आलोक कुमार

—दिवेर विजय महोत्सव 2026 में बोले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहसरकार्यवाह —प्रताप गौरव केन्द्र 'राष्ट्रीय तीर्थ' में चल रहे विशेष आयोजन —राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला में 21 सितंबर को विशेष सत्र उदयपुर, 20 सितम्बर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहसरकार्यवाह आलोक कुमार ने कहा कि राष्ट्र का गौरव केवल वर्तमान की उपलब्धियों से नहीं, बल्कि अपने उन शौर्यगाथाओं और बलिदानों को स्मरण करने से भी निर्मित होता है, जिन्हें इतिहास के पन्नों में पर्याप्त स्थान नहीं मिल पाया। वे रविवार को यहां वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अंतर्गत संचालित प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ के पद्मिनी सभागार में दिवेर विजय महोत्सव के…
Read More
error: Content is protected !!