गायों को चारा खिलाया
उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा प्रदेश एवं जिला महिला प्रकोष्ठ द्वारा गायों को चारा खिलाया गया। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल एवं महिला प्रकोष्ठ महा मंत्री रेखा अग्रवाल ने बताया कि आज प्रदेश महासभा एवं जिला महिला प्रकोष्ठ द्वारा संयुक्त रूप से एक मिनी ट्रक हरा चारा गो शाला में गायों को खिलाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षक गोपाल अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल अग्रवाल समाज के प्रतिष्ठित समाजसेवी प्रेम गोयल एवं राकेश गुप्ता भी उपस्थित रहे। विशेष रूप से प्रदेश कार्यकारणी के अरविंद अग्रवाल, रजनीश बंसल, सतीश अग्रवाल, नरेश कुमार अग्रवाल एवं महिला प्रकोष्ठ की जिला महिला संरक्षक सीमाजी अग्रवालजिला…
