श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा की दो दिवसीय बैठक 31 से दिल्ली में,जैन जनगणना पर होगा मंथन
उदयपुर। श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा की दो दिवसीय बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज जैन गंगवाल की अध्यक्षता में 31 से दिल्ली में आयोजित होगी। जिसमें विभिन्न मुद्दों के अलावा जैन जनगणना पर गहन मंथन होगा। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुन्दरलाल डागरिया ने बताया कि इस दो दिवसीय बैठक के दूसरे दिन मुख्य कार्यक्रम में जैन जनगणना आवश्यकता एवं पृष्ठभूमि,जैन जनगणना कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा,चारों संस्थानों के सरकारी मामलों को सुलझाने के लिए कॉमन न्युनतम कार्यक्रम, सभी राज्यों में महावीर जयंती सहित समस्त सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों का आयोजन चारों संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में किए जाने पर विचार,सरकार के समक्ष…
