सूँघ कर लेने वाली इन्सुलिन से बार बार इंजेक्शन्स से मिल सकेगी राहत
13वां वार्षिक एंडो डायाकॉन सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न देशभर से 25 विशेषज्ञ फैकल्टी, लगभग 200 प्रतिनिधियों की सहभागिता उदयपुर। एमएमएस द एंडोक्राइन एंड डायबिटीज रिसर्च ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित 13वां वार्षिक एंडो डायाकॉन राष्ट्रीय सम्मेलन रमाडा रिसोर्ट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दो दिवसीय वैज्ञानिक सम्मेलन में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से 25 राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फैकल्टी एवं लगभग 200 डेलीगेट्स ने भाग लिया। सम्मेलन में विषय विशेषज्ञों ने सूंघ कर लेने वाली इन्सुलिन से बार-बार इंजेक्शन से राहत मिलने पर जोर दिया। इससे अब आमजन को राहत मिल सकेगी। डायबिटीज उपचार में नए शोध पर विशेष फोकस सम्मेलन में…
