रबा-रास के मधुर गीतों से सम्पन्न हुई मां की आराधना 

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

हे राम रे सबसे बड़ा है तेरा नाम…,तारा विना श्याम…,पंखिड़ा ओ पंखिड़ा…, मेरा पागल जिया ना माने…, दिल जाने जिगर तुझ पे….जैसे लोकप्रिय गीतों को अपने मधुर स्वर में गाकर शारदीय नवरात्रि में सुर संगम परिवार द्वारा मां की आराधना की गई।

संयोजिका वीनू वैष्णव ने बताया कि इस माह में  शारदीय नवरात्रि पर्व होने से “नवरात्रि स्पेशल” थीम पर ग्रुप का मासिक कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

संयोजक चन्द्र प्रकाश गन्धर्व ने बताया कि नवरात्रि का त्यौहार होने से सदस्यों द्वारा आस्था, शक्ति और भक्ति के अनूठे गीतों को गाकर मातारानी की आराधना की गई । कार्यक्रम में सुरेश कुमार श्रीवास्तव, सी.पी.गन्धर्व, वीनू वैष्णव,सुरेन्द्र कुमार दक,पवन कुमार शर्मा,विनोद कल्याणा,दिलीप कुमार वर्मा,अम्बा लाल साहू ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर संपूर्ण माहौल को भक्ति रस में रंग दिया । साथ ही लखनऊ से सम्मिलित हुई अतिथि उर्मी शंकर शर्मा ने जैसे तू है पास मेरे… प्रस्तुत किया एवं ए.के.शर्मा ने सभी गायकों की हौंसला अफजाई की।

कार्यक्रम में इस माह में ग्रुप के सदस्यों सुरेश कुमार श्रीवास्तव, ए.के.शर्मा,दिलीप कुमार वर्मा,अम्बा लाल साहू, विनोद कल्याणा का जन्मदिन होने से केक कटिंग कर बधाईयां दी गई ।

कार्यक्रम में प्रस्तुत सभी गीतो के ट्रेक एवं साउंड कंट्रोल वीनू वैष्णव, वीडियो रिकॉर्डिंग, फोटो शूट विनोद कल्याणा ने किया।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापित सी.पी.गन्धर्व द्वारा किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!