उदयपुर में 72वी सीनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता पुरुष-महिला वर्ग का भव्य उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय जल संसाधन मंत्री भारत सरकार श्री गजेन्द्र सिंह जी शेखावत के कर कमलों द्वारा किया गया उदघाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि श्री मान हनुमान सिंह जी राठौड़ अर्जुन अवॉर्डी एवम अंतरराष्ट्रीय बास्केट बॉल खिलाड़ी तेजा सिंह जी (पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष BFI) इसका आयोजन दिनांक 27-11-2022से 04-12-2022तक उदयपुर के एमबी ग्राउंड, महाराणा भोपाल स्टेडियम खेल मैदान पर आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में 16 पुरुष एवं 15 महिला वर्ग की टीमें भाग लेगी जो देश के विभिन्न राज्यों पंजाब, केरल, तमिलनाडु, भारतीय रेलवे,…
भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2022 में स्वास्थ्य मंडप का दौरा किया तथा क्षयरोग (टीबी) से बचे लोगों के साथ बातचीत की, साथ ही सभी से टीबी रोगियों का समर्थन करने के लिए नि-क्षय मित्र बनने का आग्रह किया PIB दिल्ली। पद्म श्री एवं खेल रत्न अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित भारत की पहली महिला पैरालंपिक पदक विजेता तथा भारत की पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष, डॉ. (एचसी) दीपा मलिक ने क्षयरोग (टीबी) मुक्त भारत अभियान की राष्ट्रीय दूत और नि-क्षय मित्र बनकर इस अभियान को अपना समर्थन देने का संकल्प लिया है। डॉ. (एचसी) दीपा मलिक ने मार्च 2018 में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए क्षयरोग (टीबी) मुक्त भारत अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता उस समय व्यक्त की, जब उन्होंने प्रगति मैदान, नई दिल्ली में चल रहे 41वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मंडप में टीबी जागरूकता गतिविधियों में भाग लिया। साथ ही उन्होंने भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जो टीबी पीड़ित रोगियों को पोषण, अतिरिक्त निदान और व्यावसायिक सहायता के तीन स्तरों पर सहायता प्रदान करने का प्रयास करती हैं, द्वारा शुरू की गई एक पहल में नि-क्षय मित्र बनकर अभियान को अपना समर्थन दिया। उन्होंने नि-क्षय मित्र के रूप में स्वयं 5 क्षय रोगियों को गोद लिया है और इस बात पर प्रकाश डालते हुए कि यदि हर कोई इस कलंक को दूर करके, जागरूकता फैलाकर और सहायता प्रदान करके अपनी क्षमता से भाग लेता है, तो भारत बहुत जल्द टीबी पर विजय प्राप्त कर लेगा, लोगों को इस योजना में नामांकन करने के लिए प्रोत्साहित किया है। टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए अपने समर्थन के बारे में बात करते हुए डॉ. (एचसी) दीपा मलिक ने कहा, ''मुझे टीबी मुक्त भारत जन आंदोलन में एक राष्ट्रीय राजदूत के रूप में शामिल होने की खुशी है और दुर्बल करने वाले इस रोग, जिसे आसानी से रोका जा सकता है और ठीक किया जा सकता है तथा यह सुनिश्चित करने के लिए कि भारत 2025 तक टीबी मुक्त होने के अपने लक्ष्य तक पहुँच जाए, इसके बारे में बहुत आवश्यक जागरूकता बढ़ाने वाली टीमों के साथ काम करने के लिए मैं आशान्वित हूँ।''…
आज की सनसनीखेज दुनिया में कोई भी खबर विशेष खबर नहीं है: निदेशक श्री विक्रम पटवर्धन “आज की सनसनीखेज दुनिया में कोई भी खबर विशेष खबर नहीं है।” यह बात फ्रेम फिल्म के निर्देशक श्री विक्रम पटवर्धन ने कही। उन्होंने यह भी कहा कि फोटो बनाने में प्रौद्योगिकी की शुरुआत होने के साथ ही, एक पेशे के रूप में फोटो पत्रकारिता में परिवर्तनकारी बदलाव आ चुका है। गोवा में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान पीआईबी द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘टेबल टॉक्स’ में मीडिया तथा महोत्सव के प्रतिनिधियों के साथ परस्पर बातचीत करते हुए श्री विक्रम पटवर्धन ने कहा कि फ्रेम फिल्म एक फोटो पत्रकार…
उनका कहना है कि तब लोगों की जान बचाना ही एकमात्र मकसद था उदयपुर, संवाद सूत्र। मुम्बई में 26 नवम्बर को जब आतंकी घटना हुई तब मारकोस कमांडो ने अपनी जान की परवाह किए बगैर 175 लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। इस कमांडो दस्ते में शामिल एक सदस्य अब उदयपुर जिले के झाड़ोल में तहसीलदार हैं। उनका कहना है कि यह घटना वह कभी नहीं भूल पाते। उस समय लोगों की जान बचाना एकमात्र मकसद था और मारकोस कमांडो ने अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की जान बचाई। कमांडो से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने…
उदयपुर, संवाद सूत्र। राजसमंद जिले के देवगढ़ कस्बे में छह दिन पेट्रोल डालकर जलाए पुजारी ने शनिवार को उदयपुर के एमबी अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार देवगढ़ स्थित भगवान देवनारायण मंदिर की भूमि पर कब्जा करने वालों ने पुजारी नवरत्नलाल (75) ने शनिवार सुबह 11 बजे उदयपुर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह अस्सी प्रतिशत झुलस गए थे। इसी घटना में उनकी पत्नी जमना देवी भी झुलस गई थी। बताया गया कि सांस में तकलीफ के बाद पुजारी नवरत्नलाल को ऑक्सीजन पर रखा गया था। गुरुवार शाम…
उदयपुर, संवाद सूत्र। आयकर विभाग की उदयपुर में एक्मे और अंकुश रियल एस्टेट से जुडे़ कारोबारियों के यहां सर्चिंग चौथे दिन भी जारी रही। अब तक इन समूहों के यहां 170 करोड़ से ज्यादा की अघोषित संपति, 14 किलो सोने के जेवरात के अलावा उदयपुर में एक दर्जन से अधिक रिसोर्ट में भागीदारी के अलावा अठारह लॉकर्स का पता चला है। उनके 37 ठिकानों में से अभी भी बीस ठिकानों पर सर्चिंग कार्रवाई जारी है। आयकर टीम दोनों रियल एस्टेट से जुडे़ पार्टनरर्स पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को एक्मे और अंकुश रियल एस्टेट के 20…
उदयपुर। 72वीं सीनियर नेशनल बाॅस्केटबाॅल प्रतियोगिता पुरूष -महिला वर्ग का भव्य आयोजन 27 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक उदयपुर के एम.बी.ग्राउण्ड पर आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में 16 पुरूष एवं 15 महिला वर्ग की टीमें भोग लेगी जो देश के विभिन्न राज्यों पंजाब, केरल, तमिलनाडु, रेल्वे, भारतीय सेना, बंगाल, राजस्थान इत्यादि टीमें भाग लेगी। प्रतियोगिता में नामी अर्जुन अवार्डी व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भाग लेंगे। समस्त टीमों में चयनित खिलाडी भारत देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 8 दिवस तक आयोजित होगी। कार्यक्रम की जानकारी विजेन्द्र सिंह राव एवं राजस्थान बास्केटबाॅल संघ के सचिव देवेन्द्र सिंह शेखावत ने दी।
उदयपुर 26 नवंबर। संगीत नाटक अकादमी द्वारा वर्ष 2019, 2020 और 2021 के अकादमी पुरस्कारों की घोषणा कर दी गयी है। सचिव अनीश पी राजन के अनुसार देश के 128 प्रदर्शन कलाकारों को अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है जिसमें मूकाभिनय के क्षेत्र में उदयपुर के वरिष्ठ रंगकर्मी विलास जानवे को वर्ष 2021 के लिए चुना गया है। 68 वर्षीय विलास जानवे पांच दशकों से मूकाभिनय से जुड़े हैं। मूकाभिनय में देश का पांचवां प्रतिष्टित पुरस्कार पाने से विलास जानवे ने राजस्थान और शेष भारतीय राज्यों का गौरव का बढ़ाया है। विलास जानवे की उपलब्धियां विलास जानवे को संस्कृति मंत्रालय से मूकाभिनय के क्षेत्र में 2001 में सीनियर फेलोशिप मिल चुकी है जानवे ने 1998 से शुरू राष्ट्रीय मूकाभिनय…
कलेक्टर के निर्देशन में आर्टिस्ट आर्टिस्ट एम ए हुसैन ने बनाए खूबसूरत चित्र उदयपुर 26 नवंबर। जी 20 शेरपा सम्मेलन के मध्यानज़र पूरे उदयपुर की खूबसूरती में चार चाँद लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला कलेक्टर तारा चंद मीणा की पहल पर दबोक एयरपोर्ट पर भी खूबसूरत चित्र उकेरे गए हैं। आर्टिस्ट एम ए हुसैन ने बताया कि जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में एयरपोर्ट के आगंतुक एरिया पर चेटक घोड़े के विविध परक के चित्र शृंखला के रूप में उकेरे गए हैं। महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक के इन चित्रों से एयरपोर्ट की शोभा और बढ़ गई है। आर्टिस्ट एम ए हुसैन ने…
उदयपुर 26 नवंबर। भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय-1 उदयपुर की ओर से स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व एक्टिविटी 2022 के तहत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल सलूम्बर,सराड़ा एवं खैरवाड़ा में छात्राओं को सेनेटरी पैड (पुन: प्रयोज्य योग्य) वितरित किए गए। इस मौके पर नया सवेरा एनजीओ के प्रतिनिधि बाबुलाल, लक्ष्मी मीणा ने छात्राओं को माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय-1 उदयपुर मुख्य प्रबंधक पवन सिंघी, सहायक प्रबंधक मनोज वर्मा, सलुम्बर शाखा के मुख्य प्रबंधक रवीश सोनी, सराड़ा शाखा के सहायक प्रबंधक सुरेश मिश्रा, खैरवाड़ा शाखा के मुख्य प्रबंधक विजय सिंह तंवर व तीनों स्कूलों की प्रधानाध्यापिका एवं अध्यापक…