UdaipurViews

अनियमितता पर कृषि आदान विक्रेता का लाइसेंस निलम्बित 

अनियमितता पर कृषि आदान विक्रेता का लाइसेंस निलम्बित 

चित्तौड़गढ़ 12 दिसंबर। चन्देरिया में मैसर्स भैरूनाथ खाद बीज भण्डार का सोमवार को कृषि विभाग की टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर नहीं था और फर्म के द्वारा स्टॉक रजिस्टर संधारित नहीं किया जा रहा था। मूल्य सूची और स्टॉक प्रदर्शित नहीं था। उर्वरक अनुज्ञा पत्र प्रदर्शित नही किया हुआ था। पॉश मशीन में यूरिया उर्वरक उपलब्ध नही था, लेकिन मौके पर 105 बैग सीएफसीएल कम्पनी के युरिया बैग उपलब्ध थे, जिनको मौके पर उपस्थित किसानों को वितरित कराया गया। विक्रेता द्वारा उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 3(3), 3(2)(ब), 5, 3(2)(क) एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम…
Read More
श्रेष्ठ युवा मंडल पुरस्कार 2022-23 के लिए नेहरू युवा संस्थान, ईरांस का चयन

श्रेष्ठ युवा मंडल पुरस्कार 2022-23 के लिए नेहरू युवा संस्थान, ईरांस का चयन

भीलवाड़ा, 12 दिसंबर। जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) श्री ब्रह्मालाल जाट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नेहरू युवा केंद्र की वार्षिक कार्य योजना 2022-23, श्रेष्ठ युवा मंडल 2022-23 पुरुस्कार चयन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पंचायत समिति आसींद के नेहरू युवा संस्थान, ईरांस का श्रेष्ठ युवा मंडल पुरस्कार 2022-23 के लिए चयन किया गया। चयनित श्रेष्ठ युवा मंडल को 25 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने जिले में निर्मित युवा मंडलों, व्यक्तिगत विकास कार्यक्रम आदि की प्रगति की जानकारी…
Read More
मुलभूत सविधाओं को तरस रही राज्य की जनता में कांग्रेस के प्रति जमकर आक्रोश- कृपलानी

मुलभूत सविधाओं को तरस रही राज्य की जनता में कांग्रेस के प्रति जमकर आक्रोश- कृपलानी

मुलभूत सविधाओं को तरस रही राज्य की जनता में कांग्रेस के प्रति जमकर आक्रोश- कृपलानी आज निम्बाहेड़ा नगर में प्रवेश करेगी जन आक्रोश यात्रा निम्बाहेड़ा। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार से राज्य का हर वर्ग इतना परेशान है कि आमजन को अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरसना पड़ रहा है। ना तो आमजन को समय पर पूरी बिजली मिल पा रही है और ना ही किसानों को खाद मिल रहा है, इसे लेकर किसान सहित हर वर्ग में जमकर आक्रोश है। उक्त विचार पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने भाजपा की जन आक्रोश यात्रा के आठवें दिन कनेरा…
Read More
चित्तौड़गढ़ जिले में बाल मित्र का तैयार होगा पैनल

चित्तौड़गढ़ जिले में बाल मित्र का तैयार होगा पैनल

लैंगिक हिंसा से पीड़ित बच्चों को मिलेगा सहारा, केस प्रबंधन होगा मजबूत  चित्तौड़गढ़ 12 दिसम्बर। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 (पोक्सो) के तहत पीड़ित बच्चों के लिए बाल मित्र (सपोर्ट पर्सन) उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा बाल मित्र योजना 2020 संचालित है। लैगिक हिंसा से पीडित बालक-बालिका एवं उनके परिवार को ट्रायल के दौरान विभिन्न प्रकार के सहयोग प्रदान करने तथा बच्चे का बेहतर केस प्रबंधन के लिए योग्यताधारी व्यक्तियों का पैनल तैयार किया जाना है।     सहायक निदेशक चन्द्र प्रकाश जीनगर ने बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग,…
Read More
जिले की 12 पंचायत समितियों में 717 कार्यों पर 8628.95 लाख रू. राशि की नवीन प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी

जिले की 12 पंचायत समितियों में 717 कार्यों पर 8628.95 लाख रू. राशि की नवीन प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी

भीलवाड़ा, 12 दिसंबर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनान्तर्गत जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी द्वारा सिक्योर सॉफ्ट के माध्यम से जिले की 12 पंचायत समितियों में 717 कार्यों पर 8628.95 लाख रू. राशि की नवीन प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी की गई है। जिले में वित्तीय वर्ष 2022-23 में अब तक महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत पंचायत समिति शाहपुरा में 626 कार्यों पर 4308.86 लाख रू., पंचायत समिति बदनोर में 334 पर 3766.82 लाख रू., पंचायत समिति बनेडा में 515 कार्यों पर 5868.12 लाख रू., पंचायत समिति करेडा में 619 कार्यों पर 4930.82 लाख रू., पंचायत…
Read More
किसान रासायनिक से प्राकृतिक खेती की ओर लौटे-कुलपति

किसान रासायनिक से प्राकृतिक खेती की ओर लौटे-कुलपति

भीलवाड़ा, 12 दिसंबर। कृषि विज्ञान केन्द्र भीलवाड़ा द्वारा प्राकृतिक खेती पर जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन माण्ड़लगढ़ पंचायत समिति के गाँव मीणों की धाकड़खेड़ी में किया गया। मेले में महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक ने किसानों को रासायनिक खेती से प्राकृतिक खेती की ओर लौटने का आह्वान किया। डॉ. कर्नाटक ने भैरूनाथ स्वयं सहायता समूह, धाकड़खेड़ी में टीएसपी केपिटल योजनान्तर्गत स्थापित आईआईपीआर मिनी दाल मिल का उद्घाटन करते हुए कम लागत में शुद्ध दाल का अधिक उत्पादन कर पोषण एवं आजीविका सुदृढ़ करने की आवश्यकता प्रतिपादित की। डॉ. आर.ए. कौशिक, निदेशक…
Read More
लिटिल मिस इंडिया नन्ही परी 2022 के उदयपुर में हुए भव्य ऑडिशन्स

लिटिल मिस इंडिया नन्ही परी 2022 के उदयपुर में हुए भव्य ऑडिशन्स

उदयपुर। बहुप्रतीक्षित केआईआईटी नन्हीपारी लिटिल मिस इंडिया प्रतियोगिता के लिए राजस्थान राज्य के ऑडिशन उदयपुर में 11 दिसंबर 2022 को डॉ. अनुष्का लॉ कॉलेज परिसर में शानदार, लाजवाब, और धमाकेदार आयोजन किया गया। "नन्हीपरी" 15-17 वर्ष की आयु वर्ग की युवा लड़कियों के बीच एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा खोज प्रतियोगिता है। इस ऑडिशन के लिए पूरे राजस्थान राज्य से 200 से अधिक आवेदकों ने अपने आवेदन भेजे थे और उनमें से 35 सबसे योग्य उम्मीदवारों को ऑडिशन के लिए चुना गया था। रैंप वॉक और टैलेंट राउंड के आधार पर चयनित उम्मीदवारों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। सभी…
Read More
थाईलेण्ड में खेलेगी सॉफ्टबॉल चेम्पियनशीप में खेलेगी उदयपुर की अमीशा

थाईलेण्ड में खेलेगी सॉफ्टबॉल चेम्पियनशीप में खेलेगी उदयपुर की अमीशा

उदयपुर। थाईलेण्ड के पट्टाया में 14 से 17 दिसम्बर तक होने वाली एशियन वूमेन यूनिवर्सिटी सॉफ्टबॉल चेम्पियनशीप में खेलने के लिए जाने वाले भारतीय टीम में उदयपुर की अमीशा जोशी को भी शामिल किया गया है। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में बीए अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अमीशा जोशी के कोच कमलेश शर्मा के अनुसार भारतीय टीम सोमवार को कटक (उड़ीसा) से पट्टाया (थाइलेण्ड) के लिए प्रस्थान करेगी। अमीशा से इससे पहले वर्ष 2017 में 35वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता रोहतक हरियाणा में, वर्ष 2019 में 37वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता तेलंगाना में व वर्ष 2019 में 64वीं स्कूल नेशनल खेल प्रतियोगिता…
Read More
निरस्त हुए पेपर देने पहले जितने भी नहीं पहुंचे

निरस्त हुए पेपर देने पहले जितने भी नहीं पहुंचे

-पहली पारी में 38.09 व दूसरी पारी में 34.41 प्रतिशत रही उपस्थिति उदयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से रविवार को आयोजित वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा 2020 के गत माह निरस्त पेपर की परीक्षा दो पारी में संपन्न हुई। इस बार पिछली परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के मुकाबले कम उपस्थिति रही। परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओपी बुनकर ने बताया कि वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा की सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली पारी में कुल 121 केंद्रो ंपर कुल 33720 अभ्यर्थियों में से 12843 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए जबकि 20877…
Read More
उदयपुर-अहमदाबाद हाइवे-8 को 6-लेन निर्माण की तैयारी शुरू

उदयपुर-अहमदाबाद हाइवे-8 को 6-लेन निर्माण की तैयारी शुरू

-भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू -पहले चरण में गिर्वा, खेरवाड़ा व ऋषभदेव तहसील क्षेत्र की भूमि अधिग्रहण -राजेश वर्मा उदयपुर। उदयपुर-अहमदाबाद खण्ड के राष्टÑीय राजमार्ग संख्या-8 को 6-लेन बनाने के लिए जरुरी भूमि अधिग्रहण के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस खण्ड के पहले चरण में विभिन्न प्रकृति की करीब 5.0640 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जानी है। केंद्र सरकार को उदयपुर जिले के राष्टÑीय राजमार्ग संख्या-8 को उदयपुर-अहमदाबाद खण्ड के 4-लेन को चौड़ा करके 6-लेन बनाने के लिए पहले चरण में 287.400 किमी से 355.200किमी तक जमीन चाहिए। इसके…
Read More
error: Content is protected !!