जिला बाल संरक्षण इकाई की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित
बाल श्रम व भिक्षावृती मे लिप्त बच्चो को चिन्हित कर शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओ से जोड़े - जिला कलक्टर चित्तौड़गढ़ 14 दिसंबर। जिला कलक्टर श्री अरविन्द कुमार पोसवाल की अध्यक्षता मे किशोर न्याय अधिनियम व पोक्सो कानून के प्रभावी क्रियान्वयन एवं बालको मे नशे की प्रवृती की रोकथाम हेतु ‘‘एक युद्व, नशे के विरूद्व‘‘ संयुक्त कार्य योजना की समीक्षा हेतु जिला बाल संरक्षण इकाई की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सर्वप्रथम बैठक मे बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक चन्द्र प्रकाष जीनगर ने विभाग की त्रैमासिक गतिविधियों के बारे मे अवगत कराते हुए विभागीय योजना की…
