भीलवाड़ा : ध्रुवकामंड देवनारायण मंदिर क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति – कोठारी

भीलवाड़ा 18 मई। सांगानेर-आकोला रोड स्थित मंगरी पर भगवान देवनारायण की विश्राम स्थली एवं संतों की तपोभूमि श्री ध्रुव का मण्ड देवनारायण भगवान मंदिर परिसर में देवभक्तों का परिचय एवं स्नेहमिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल भगवान देवनारायण जी की जन्मस्थली मालासेरी से पधारे मुख्य पुजारी हेमराज पोसवाल मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने की।
इस अवसर पर विधायक अशोक कुमार कोठारी ने मंदिर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार, राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन एवं समाजसेवियों के समन्वय से मंदिर क्षेत्र के समग्र विकास को गति दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गौशाला नाला निर्माण, इको टूरिज्म विकास, भूमि डिमार्केशन, योग एवं ध्यान कक्ष निर्माण जैसे कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही मंदिर के सामने यात्री विश्राम स्थल निर्माण हेतु अनुशंसा प्रदान करते हुए शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में मंदिर के मुख्य पुजारी बालूलाल  सहित माधुलाल बलाई, अशोक कुमार , शंभू  वैष्णव, गोपाल पारेता, कैलाश  सुथार, लाला , भेरू , सोनू झवर, मुकेश शर्मा, कौशल , लोकेश , संजय , रौनक , शांति लाल , फूलचंद , आईदान , एवं छोटू लाल सहित समस्त देवभक्तों ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में उप जिला प्रमुख शंकरलाल गुर्जर, गंगापुर निवासी राजेश रांका, भोजपुर सरपंच शंकर  अटल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बाल गोपाल सहित मातृ शक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!