UdaipurViews

पीडित प्रतिकर स्कीम की बैठक, 12 प्रकरण निस्तारित, 20 लाख 25 हजार रूपये के अवार्ड पारित

पीडित प्रतिकर स्कीम की बैठक, 12 प्रकरण निस्तारित, 20 लाख 25 हजार रूपये के अवार्ड पारित

उदयपुर, 18 फरवरी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष तथा जिला एवं सैशन न्यायाधीश श्री ज्ञान प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता मेें पीडित प्रतिकर स्कीम की बैठक आयोजित हुई। बैठक में एम.ए.सी.टी. न्यायाधीश भवानी शंकर पण्ड्या, पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश पलविंदर सिंह, सीजेएम श्रीमती अंबिका सोलंकी, एएसपी लखमन राय, लोक अभियोजक रामकृपा शर्मा एवं बार एसोसिएशन अध्यक्ष जितेंद्र जैन भी उपस्थित रहे। एडीजे कुलदीप शर्मा ने बताया कि बैठक में 12 प्रकरण निस्तारित किये गए जिनमें पीडित एवं उनके आश्रितो को 20 लाख 25 हजार रूपये के पीडित प्रतिकर के अवार्ड पारित किये…
Read More
पहाड़ियों, जल स्रोतों के संरक्षण को लेकर प्रशासन गंभीर

पहाड़ियों, जल स्रोतों के संरक्षण को लेकर प्रशासन गंभीर

उदयपुर, 18 फरवरी।  मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण के प्रति कटिबद्ध है। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप उदयपुर जिला प्रशासन भी पहाड़ियों और जलस्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के प्रति गंभीर है। इसी कड़ी में जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बुधवार को कैलाशपुरी, मूणवास, नागदा सहित आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर श्री मेहता बुधवार सुबह यूडीए आयुक्त राहुल जैन सहित अन्य अधिकारियों के साथ कैलाशपुरी क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पहाड़ियों की अवैध कटाई और नियम विरुद्ध निर्माणों पर अंकुश के बारे में संबंधित अधिकारियों से मौके की विस्तृत जानकारी…
Read More
आठवीं की परीक्षा आज से, पाँचवीं का मूल्यांकन कल से शुरू

आठवीं की परीक्षा आज से, पाँचवीं का मूल्यांकन कल से शुरू

डाइट स्तर पर तैयारियां पूर्ण, दोनों जिलों में बनाए गए 1 हजार 970 परीक्षा केंद्र उदयपुर, 18 फरवरी। पंजीयक बीकानेर के निर्देशानुसार डाइट उदयपुर के तत्वावधान में कक्षा 8 की प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा गुरुवार 19 फरवरी से प्रारम्भ होगी, जबकि कक्षा 5 का प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन शुक्रवार 20 फरवरी से शुरू किया जाएगा। परीक्षा को लेकर जिला स्तर पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। डाइट प्रिंसीपल शीला काहाल्या ने बताया कि उदयपुर और सलूम्बर जिलों में कक्षा 5 के लिए 1 हजार 642 तथा कक्षा 8 के लिए 328 परीक्षा केंद्र स्थापित किए…
Read More
जिला कलेक्टर मेहता ने पीएम श्री विद्यालय सूरजपोल का किया आकस्मिक निरीक्षण

जिला कलेक्टर मेहता ने पीएम श्री विद्यालय सूरजपोल का किया आकस्मिक निरीक्षण

उदयपुर,18 फरवरी। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बुधवार को सूरजपोल स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेह का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर अवलोकन के द्वारा जिला कलेक्टर मेहता ने पीएमश्री विद्यालय के विभिन्न पैरामीटर्स की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पैरामीटर्स के अनुसार विद्यालय का संचालन से संबंधित गतिविधियों की स्थानीय प्रधानाचार्य एवं उपस्थित स्टाफ से जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय के अवलोकन के दौरान साफ सफाई संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नाराजगी जताई तथा विद्यालय परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने बाल वाटिका में कम नामांकन पर भी नाराजगी प्रकट की। उन्होंने…
Read More
गांधी ग्राउंड में सात दिवसीय संभाग स्तरीय अमृता हाट का शुभारंभ

गांधी ग्राउंड में सात दिवसीय संभाग स्तरीय अमृता हाट का शुभारंभ

उदयपुर, 18 फरवरी। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में सात दिवसीय अमृता हाट (मेले) का शुभारंभ बुधवार को संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर आतिथ्य में हुआ। मेले में स्वंय सहायता समूह की प्रगतिशील सखियों ने अपने अपने हस्तनिर्मित उत्पादों की बिक्री हेतु स्टॉल्स लगाई है जहां विविध प्रकार के दैनिक जीवन में उपयोगी उत्पाद उपलब्ध है। सात दिवसीय मेला प्रतिदिन प्रातः 11 से रात्रि 10 बजे तक संचालित होगा। शुभारंभ के अवसर पर संभागीय आयुक्त केवलरमानी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से इस हाट का नियमित आयोजन हो रहा है जिसके माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबन…
Read More
सफलता की ‘ऊँची उड़ान’: विद्या भवन की  5 ग्रामीण प्रतिभाओं ने जे ई ई  मेन परीक्षा 2026 में रचा इतिहास

सफलता की ‘ऊँची उड़ान’: विद्या भवन की 5 ग्रामीण प्रतिभाओं ने जे ई ई मेन परीक्षा 2026 में रचा इतिहास

विद्या भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर के पांच  प्रतिभावान छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत और  रेजोनेंस  के तकनीकी मार्गदर्शन के दम पर जे ई ई  मेन परीक्षा 2026 (प्रथम सत्र) में 95+ परसेंटाइल हासिल कर अपने सपनों की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाया है। ये सभी छात्र हिन्दुस्तान जिंक द्वारा प्रायोजित 'ऊँची उड़ान' कार्यक्रम का हिस्सा हैं, जो ग्रामीण और वंचित पृष्ठभूमि के बच्चों को देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए तैयार करता है। इन 5 होनहारों ने साबित कर दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन और अवसर मिले, तो आर्थिक अभाव सफलता की राह में बाधा नहीं बन…
Read More
सोनल सिंघवी बनी फागोत्सव क्वीन

सोनल सिंघवी बनी फागोत्सव क्वीन

- रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ फागोत्सव 2026 - नोकायन यात्रा द्वारा महिला शक्ति ने सत्य, अहिंसा व अपरिग्रह का दिया संदेश उदयपुर, 17 फरवरी। सामाजिक संस्था श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ की ओर से मंगलवार को संस्थान संरक्षक राजकुमार फत्तावत के निर्देशन में फतहसागर झील के मध्य नेहरू गार्डन में फागोत्सव 2026 का रंगारंग आयोजन हुआ। जिसमें सोनल सिंघवी फागोत्सव क्वीन बनी। कार्यक्रम संयोजिका सरोज चित्तौड़ा व स्नेहा सिरोया ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ की सदस्याएं फतहसागर झील में नोकायन यात्रा निकालते हुए सत्य, अंहिसा व अपरिग्रह संदेश दिया। साथ ही स्वस्थ्य उदयपुर, स्वच्छ उदयपुर…
Read More
जैन सोशल ग्रुप ‘मेन’ उदयपुर का 29वां चार्टर दिवस कार्यक्रम संपन्न

जैन सोशल ग्रुप ‘मेन’ उदयपुर का 29वां चार्टर दिवस कार्यक्रम संपन्न

उदयपुर | मुख्य अतिथि अरुण मांडोत (अध्यक्ष, मेवाड़ रीजन उदयपुर),  आर.सी. मेहता (उपाध्यक्ष, JSGIF) एवं विशिष्ट अतिथि पारस ढेलावत (चेयरमैन इलेक्ट) के सान्निध्य में जैन सोशल ग्रुप 'मेन' उदयपुर का 29वां चार्टर दिवस मनोरंजन कार्यक्रम के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम सभी सदस्यों का तिलक लगा, टोफी देकर स्वागत किया गया। इसके बाद हास्य योगा, सामूहिक नवकार मंत्र जाप, श्रीमती रमा सचेती एवं ललिता बाबेल द्वारा ग्रुप प्रार्थना तथा डॉ. प्रमिला जैन द्वारा फेडरेशन सूत्र वाचन किया गया। संचालिका श्रीमती उषा दक ने मुख्य अतिथि अरुण मांडोत (अध्यक्ष, मेवाड़ रीजन), आर.सी. मेहता…
Read More
मुस्कान क्लब साप्ताहिक विशेष कार्यक्रम में 25 शिव भजनों की प्रस्तुतियां

मुस्कान क्लब साप्ताहिक विशेष कार्यक्रम में 25 शिव भजनों की प्रस्तुतियां

उदयपुर | मुस्कान क्लब साप्ताहिक विशेष कार्यक्रम में ईश्वर वंदना स्वयं मंच संचालक श्री के.के. त्रिपाठी के गीत "तू प्यार का सागर है" से हुई । इसके बाद शिवरात्रि के उपलक्ष्य में भजनों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की 25 भजनों की पस्तुतियों से माहौल शिवमय हो गया | प्रस्तुति देने का क्रम श्रीमती रेखा वर्मा ("अकड़ बम बम"), श्रीमती क्षमा माहेश्वरी एवं श्रीमती मधु वर्डिया ("शिव भजन"), दिलीप गबरानी ("सुबह सुबह ले शिव का नाम"), राजकुमार बापना ("मेरे मन में भी शिव, मेरे तन में भी शिव"), श्रीमती कुसुम त्रिपाठी ("सत दृष्टि तांडव"),…
Read More
पूर्व में रियायती दर पर आवंटित भूमि निरस्त करने के मुद्दे पर विधायक कोठारी ने सरकार से मांगा जवाब

पूर्व में रियायती दर पर आवंटित भूमि निरस्त करने के मुद्दे पर विधायक कोठारी ने सरकार से मांगा जवाब

भीलवाड़ा 17 अप्रैल। भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी  ने राजस्थान विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से सरकार द्वारा पूर्व में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को रियायती दर पर किए गए भूमि आवंटन तथा बाद में उन्हें निरस्त किए जाने के मामले पर जवाब मांगा है। विधायक कोठारी ने अपने प्रश्न में कहा कि नगरीय विकास विभाग द्वारा मंत्रिमंडल की आज्ञा के तहत नगर विकास न्यास, भीलवाड़ा की 15 संस्थाओं को 10 प्रतिशत दर पर भूमि आवंटन का निर्णय लिया गया था। उन्होंने पूछा है कि क्या उक्त निर्णयों के अनुरूप भूमि आवंटन आदेश जारी किए गए थे, उनकी प्रतियां सदन…
Read More
error: Content is protected !!