संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा का आयोजन
उदयपुर. वित्त विभाग के निर्देशों की अनुपालना में शिक्षा विभाग में कार्यरत कार्मिकों के पुनरीक्षित वेतनमान पदोन्नति चयनित वेतनमान एसीपी एमएसपी आदि के अंतर्गत किए हुए वेतन निर्धारण की सेवा अभिलेख से गहन जांच हेतु संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) कार्यालय की ओर से लेखाकर्मिकों को आज सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) गोपाल प्रसाद मीणा के अनुसार उदयपुर संभाग के शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों एवं विद्यालयों में कार्यरत समस्त कार्मिकों के सेवा अभिलेखों की जांच का कार्य आगामी 10 जुलाई तक पूर्ण किया जाना है इसके मद्देनजर सोमवार को उदयपुर डाइट स्थित गांधी सभागार में उदयपुर डूंगरपुर बांसवाड़ा चित्तौड़गढ़ सलूंबर राजसमंद तथा प्रतापगढ़ जिलों के सीडीईओ, डीईओ माध्यमिक एवं प्रारंभिक,सीबीईओ,एडीपीसी तथा डाइट कार्यालय के 120 लेखा कार्मिकों को यह प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय उदबोधन में संयुक्त निदेशक ने कहा की सेवा पुस्तिकाओं में वेतन निर्धारण की सत्यता सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है जिससे कार्मिकों के वित्तीय एवं सेवा संबंधी हितों का संरक्षण हो सके उन्होंने संभागियों से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का प्रभावी उपयोग अपने-अपने कार्यालय में करने का आह्वान भी किया।
प्रशिक्षण की संचालक एवं सहायक लेखा अधिकारी द्वितीय सुश्री महक सनाढ्य के अनुसार कार्यक्रम के दौरान सेवा अभिलेख की जांच के दौरान तय मानक बिंदुओं पर विषय विशेषज्ञों से चर्चा की गई इस दौरान सहायक संयुक्त निदेशक कार्यालय उदयपुर से सहायक लेखा अधिकारी प्रथम वीरेंद्र चौबीसा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय से सहायक लेखा अधिकारी अंकुर गर्ग तथा पेंशन समाज कल्याण विभाग से सेवानिवृत अधिकारी प्रकाश चंद्र कटारिया ने संभागियों से विषयगत जानकारी साझा की।
इस अवसर पर संभागियो की जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन भी किया गया कार्यक्रम का संचालन सहायक लेखाधिकारी सुश्री महक सनाढ्य द्वारा किया गया।
