श्री विशाल बावा ने अलौकिक मनोरथ में श्री मदन मोहनलाल प्रभु एवं श्रीजी प्रभु की उतारी आरती
उदयपुर.श्रीनाथजी की हवेली, उदयपुर में शयन के दर्शन में आज वन झूलत मदन गोपाल के पद के भाव से मनोरथ में ठाकुर जी को बाहर अनुराधा वाटिका में अलौकिक हरीयाली की अद्भुत छटा में सुवासित चंदन की पत्तियो,कली, पुष्प आदि से निर्मित हिण्डोलने में श्री मदन मोहनलाल को अद्भुत कली के श्रृंगार धरा कर हिण्डोलने में श्री विशाल बावा द्वारा झुलाया गया। वहीं निज मंदिर में श्रीजी प्रभु को कलियों का विशेष श्रृंगार धराया गया तथा श्री विशाल बावा ने मदन मोहनलाल प्रभु एवं श्रीजी प्रभु की आरती उतारी। दर्शनोपरांत सैकड़ों वैष्णव जनों ने वल्लभ कुल युवराज गो.चि.105 श्री विशाल बावा के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस बड़े मनोरथ को लेकर काफी समय से मंदिर में तैयारी चल रही थी। सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य ने बताया कि इस विशेष मनोरथ में मंदिरकर्मी, सेवावाले एवं वैष्णवजन ने सेवा में अपना पूर्ण सहयोग दिया है। जिनमें प्रमुख रूप से सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, भंडारी रामचंद्र सनाढ्य, दिलखुश दवे, छोगालाल वारी एवं वैष्णव सेवा समिति के सदस्यों ने सेवा में अपना योगदान दिया। दर्शन व्यवस्था एवं एंट्री और एक्जिट जिसमें पार्किंग की तरफ के गेट से दर्शनार्थियों को प्रवेश दिया, वहां से आगे बढ़कर गिरिराज जी मंदिर के वहां होकर दर्शनार्थीयों ने मंदिर में प्रवेश कर, वहां से कमल चौक होकर गोवर्धन पूजा चौक होकर अनुराधा वाटिका में दर्शन हेतू प्रवेश किया और वाटिका से लाल दरवाजे के वहां से होकर बाहर निकले।
शयन दर्शन पश्चात श्री विशाल बावा ने वैष्णव जन एवं दर्शनार्थियों की सुविधा एवं सुखार्थ हेतु द्वार का जीर्णोद्धार पश्चात डेली पूजन कर मार्जन कर पूजन किया गया। इस अवसर पर श्रीनाथजी मंदिर के अधिकारी श्री सुधाकर उपाध्याय, श्रीनाथजी मंदिर के मुख्य प्रशासक भारत भूषण व्यास, मंदिर मंडल सीईओ जितेंद्र पांडे,सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, तिलकायत श्री के सचिव लीलाधर पुरोहित, श्रीनाथजी मंदिर के पंड्या जी परेश नागर,मीडिया प्रभारी एवं पीआरओ गिरीश व्यास,कैलाश पुरोहित, रामचंद्र सनाढ्य,कैलाश पालीवाल,नितिन पानेरी,ध्रुमिल भाई, देवेश सांचीहर, अल्पेश पारिख, आदि उपस्थित थे।
