16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ स्वामी निकलेंगे शाही अंदाज मे उदयपुर नगर भ्रमण पर

उदयपुर,23  मई,भगवान जगन्नाथ स्वामी अपने भक्तों को दर्शन देने हेतु उदयपुर नगर में माता लक्ष्मी एवं दाणी राय  जी के साथ रजत रथ में सवार होकर शाही लवाजमे   के साथ मनमोहक एवं आकर्षक स्वरूप मे  उदयपुर शहर के भक्तों को दर्शन देने हेतु 16 जुलाई 2026 आशाढ़  सुदी द्वितीय को दोपहर 3:00 बजे जगदीश चौक प्रांगण से हजारों नर नारियों, हाथी घोडो एवं एवं मनमोहक झाकियों   हजारों भक्तों के साथ  नाचते गाते हुए निकलेंगे.
  समिति के प्रवक्ता राजेंद्र सेन ने बताया कि भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा समिति उदयपुर द्वारा इस वर्ष भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा अपने निराले शाही अंदाज में लावा लश्कर  के साथ 16 जुलाई 2026 को जगदीश मंदिर,जगदीश चौक से दोपहर 3:00 बजे हजारों भक्तों की संख्या में प्रभु जगन्नाथ स्वामी की जय जयकार हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जय घोष के  साथ उदयपुर नगर भ्रमण  पर निकलेंगे.
भगवान जगन्नाथ स्वामी के रथ यात्रा की तैयारी को लेकर जगन्नाथ रथ यात्रा समिति उदयपुर की एक बैठक समिति के कार्यालय में समिति के संयोजक दिनेश मकवाना की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें रमेश चंद्र लालवानी, हेमेंद्र पुजारी,जगदीश पुजारी, राजेंद्र सेन,अक्षय सिंह राव,कैलाश सोनी, प्रदीप सेन,कैलाश जिनगर, ऋतुराज शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.
रथ यात्रा की तैयारी को लेकर प्रभु जगन्नाथ स्वामी को 26 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे जगदीश मंदिर प्रांगण मे  प्रभु को  पीले चावल,श्रीफल एवं मिठाई आदि का भोग लगाकर विभिन्न समाजों के प्रमुख,साधु संतों, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीयों  की उपस्थिति में निमंत्रण देकर उन्हें रथ यात्रा में पधार कर नगर में भ्रमण कर भक्तों को आशीर्वाद एवं दर्शन लाभ देने का निवेदन किया जाएगा, तथा  इस अवसर पर प्रभु की रथ यात्रा के पोस्टर का विमोचन भी किया जाएगा..
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!