गौसेवा, श्रद्धा और संवेदना का महापर्व: अशोकनगर गौशाला में आज होगा 12वां छप्पन भोग महोत्सव
उदयपुर। गुरु कमलचंद्र रोशन गौ सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित 108 गौशालाओं में चल रही छप्पन भोग सेवा प्रकल्प श्रृंखला के अंतर्गत 12वां छप्पन भोग महोत्सव आगामी 13 जून को दोपहर 3:30 बजे अशोकनगर मोक्षधाम गौशाला में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन गौमाता के प्रति श्रद्धा, सेवा, दया, करुणा, संवेदना और आस्था का अनुपम संगम होगा। ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष स्वीटी जैन ने बताया कि इससे पूर्व भी अशोकनगर गौशाला में छप्पन भोग का आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था। उस आयोजन को उदयपुरवासियों से मिले अपार प्रेम, स्नेह और उत्साहजनक प्रतिसाद को देखते हुए पुनः इसी स्थल पर इस दिव्य कार्यक्रम…
