महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देगी “नाइट रन 2.0” का आयोजन 13 जून को

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
‘सेफ वूमेन, सेफ उदयपुर’ थीम पर दौड़ेंगी 300 से अधिक महिलाएं

उदयपुर। महिलाओं की सुरक्षा, आत्मविश्वास एवं सशक्तिकरण को समर्पित “नाइट रन 2.0” का आयोजन 13 जून को यशवंत फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा। “सेफ वूमेन, सेफ उदयपुर” थीम पर आयोजित इस विशेष नाइट रन में अब तक 300 से अधिक महिलाओं ने पंजीकरण कराया है। आयोजन का उद्देश्य महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ 13 जून को शाम 7:30 बजे महाकाल मंदिर से होगा, जहां से प्रतिभागी राजीव गांधी गार्डन तक नाइट रन में हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेवाड़ राजपरिवार से निवृत्ति कुमारी मेवाड़ रहेंगी, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेगी।

यशवंत फाउंडेशन की संस्थापक कनिष्का श्रीमाली ने बताया कि “नाइट रन 2.0” केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी सशक्त भागीदारी को बढ़ावा देने का एक जनजागरूकता अभियान है।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं को यह संदेश दिया जाएगा कि वे हर क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें तथा समाज उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में एसके फाउंडेशन से स्मिता चौधरी, अर्थ डायग्नोस्टिक्स से अरविंदर जी, आरके प्रॉपर्टीज से कृष्णा कौशिक, ओरुविला के फाउंडर चेतन जैन, विकल्प संस्थान की उषा चौधरी, शी सर्कल इंडिया की फाउंडर तारिका भानुप्रताप सिंह, बीसीआई से मुकेश माधवानी, डॉक्टर अनुष्का ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के राजीव सुराणा, पीएसी की मीनाक्षी भैरवानी जी, मृणाल फिटनेस एंड एम्पायर के मृणाल जी, संगम होल्डिंग्स के कमल जी, गो हिग्लर प्राइवेट लिमिटेड से जयवर्धन जी, किचन डॉट कॉम से हार्दिक जी, आंटी किचन के संतोष जी सहित अनेक सहयोगियों एवं प्रायोजकों का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।

यशवंत फाउंडेशन ने शहरवासियों से इस अभिनव पहल का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सभी की सहभागिता आवश्यक है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!