मेवाड़ की संस्कृति के रंग में रंगी फ्रांसीसी कलाकार
ऐना लॉरे पूलां ने उदयपुर में की दशा माता की पूजा उदयपुर, 13 मार्च। राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराएं सात समंदर पार के कलाकारों को भी अपना कायल बना रही हैं। इसी क्रम में फ्रांस की प्रसिद्ध कलाकार ऐना लॉरे पूलां ने शुक्रवार को उदयपुर के हर्ष नगर में पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ दशा माता की पूजा-अर्चना की। ऐना लॉरे, विरासत फोक डांस एंड पपेट शो की संचालिका विजयलक्ष्मी आमेटा के साथ उनके निवास के समीप स्थित मंदिर पहुंचीं। भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी गहरी रुचि दिखाते हुए ऐना सुबह 5 बजे ही उठकर पारंपरिक परिधानों…
