उदयपुर। 23 जून। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने बताया कि छात्रों एवं युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के साथ लड़ने और सरकार को जवाब देने के लिए लोकसभा में नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में देशव्यापी अभियान प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कल दिनांक 24 जून, 2026 को प्रातः 10 बजे तितरड़ी स्थित मेवाड़ बीएससी नर्सिंग महाविद्यालय परिसर में “छात्रों की गूंज” कोटा रैली में नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा प्रस्तुत मूल प्रस्तुति का डिस्प्ले प्रोजेक्टर पर क्षेत्र के छात्रों के समक्ष किया जाएगा।
“छात्रों की गूंज” प्रस्तुति में उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस सह प्रभारी डिंपल राठौड़, एआईसीसी सदस्य/पीसीसी सदस्य/प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारीगण/सांसद प्रत्याशी/ पूर्व सांसद/विधायक/विधायक प्रत्याशी/ पुर्व विधायक/पुर्व जिलाध्यक्ष/निवर्तमान एवं पूर्व जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण/निवर्तमान प्रधान,उप प्रधान/ब्लॉक अध्यक्ष व कार्यकारिणी/ मंडल अध्यक्ष व कार्यकारिणी /पूर्व जिला प्रमुख/ पूर्व उप जिला प्रमुख/ प्रधान/उप प्रधान/पूर्व प्रधान/ पूर्व उप प्रधान/निवर्तमान नगर निकाय अध्यक्ष,उपाध्यक्ष/निवर्तमान पार्षद/पूर्व पार्षद/पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष/निवर्तमान जिला परिषद् सदस्य/ निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य/अग्रिम संगठनो के सेवादल कांग्रेस ,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई एवं विभागो और प्रकोष्ठो के अध्यक्षगण व कार्यकारिणी /वरिष्ठ कांग्रेसजन तथा पंच सरपंच भाग लेंगे।
