घोडीमारी में बाइक फिसलने से एक की मौत, साथी गंभीर घायल
उदयपुर। जिले के फलासिया क्षेत्र में घोडीमारी में मोटरसाइकि फिसलने से हादसे में एक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार शक्तिसिंह पुत्र नन्दसिंह गहलोत निवासी आमोड फलासिया ने दी रिपोर्ट में बताया कि घोडमारी में मोटरसाइकिल फिसलने के कारण हादसे में उसके काका का भाई भूपेन्द्रसिंह की मृत्यु हो गई व सुन्दरलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। घायल का चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
जीप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
उदयपुर। जिले के बेकरिया क्षेत्र में मिनी महुडी में जीप की टक्कर से बाइक सवार अधेड की मृत्यु हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस के अनुसार होमाराम पुत्र मन्नाराम गरासिया निवासी पावटीकला बेकरिया ने जीप चालक सुरेश कुमार पुत्र रावताराम गरासिया निवासी पावटीकला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि जीप चालक द्वारा तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाकर बाईक को टककर मारी जिससे हादसे में शंकरलाल पुत्र मानाराम गमेती निवासी पावटी कला मेरपुर की मृत्यु हो गई जबकि नील घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनो को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड की मौत
उदयपुर। जिले के टीडी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार अधेड की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार जितेन्द्र पुत्र सोमराज चणावत मीणा निवासी देवपुर फला कोठवी जावरमाइंस ने दी रिपोर्ट में बताया कि रामानाथ के पास टीडी से जावरमाइंस रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार उसके पिता सोमाराम 45 पुत्र मोगा चणावत मीणा निवासी देवपुरा जावरमाइंस जिला सलूम्बर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
भंवरासियाघाटी में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार पिता की मौत, पुत्र घायल
उदयपुर। जिले के डबोक क्षेत्र में भंवरासिया घाटी में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार पिता की मृत्यु हो गई जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार निर्भय पुत्र हरिसिंह राजपूत निवासी गणेशघाटी नया बाजार कानोड ने अज्ञात वाहन के खिलाफ दी रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता हरिसिंह व भाई दीपक दोनों घर से गेहूं का कट्टा और गैस टंकी लेकर स्कूटी से उदयपुर जा रहे थे। रास्ते में भंवरासिया घाटी के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी बाई तरफ के डिवाइडर से जाकर टकरा गई जिससे हादसे में पिता हरिसिंह व दीपक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मौके से एम्बुलेंस की मदद से महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां उपचार के दौरान पिता हरिसिंह की मृत्यु हो गई। गंभीर घायल दीपक का उपचार जारी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
जहर खाने से विवाहिता की मौत
उदयपुर। जिले के बेकरिया क्षेत्र में विवाहिता द्वारा जहरीली वस्तु खाने से मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार रामाराम पुत्र नरसाराम गरासिया निवासी पिपलीखेडा बेकरिया ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी लीला गरासिया के पास जहर की डिब्बी पडी होकर उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। चिकित्सालय ले जाते समय उसकी रास्ते में मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम् कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में विवाहिता द्वारा जहर खाने के कारणों का पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
