UdaipurViews

हूपिंग क्वीन मीनाक्षी भेरवानी का कमालः लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ उदयपुर का नाम

हूपिंग क्वीन मीनाक्षी भेरवानी का कमालः लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ उदयपुर का नाम

उदयपुर। दृढ़ संकल्प, अथक मेहनत और फिटनेस के प्रति जुनून का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उदयपुर की फिटनेस प्रमोटर एवं लेट अस हूप की संस्थापक मीनाक्षी भेरवानी ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उनके शानदार प्रदर्शन को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में आधिकारिक मान्यता मिलने के साथ ही उदयपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। 42 वर्षीय मीनाक्षी भेरवानी ने 23 मई की शाम से 24 मई की शाम तक आयोजित 24 घंटे के हूपिंग मैराथन में लगातार 11 घंटे 5 मिनट तक हूपिंग कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। उनकी इस असाधारण उपलब्धि को…
Read More
सेवा और शिक्षा को मिलेगी नई गतिः मोहित सिंघवी उदयपुर लेकसिटी राउंड टेबल 206 के चेयरमैन,दीपक जोधावत सचिव बनें

सेवा और शिक्षा को मिलेगी नई गतिः मोहित सिंघवी उदयपुर लेकसिटी राउंड टेबल 206 के चेयरमैन,दीपक जोधावत सचिव बनें

डबोक और अम्बेरी के स्कूलों में बनेंगे नए क्लासरूम, 18 जुलाई को होगा भव्य चेंज ऑफ बैजेस समारोह उदयपुर, 30 जून 2026। सामाजिक सरोकारों, शिक्षा और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही उदयपुर लेकसिटी राउंड टेबल 206 (न्स्त्ज्-206) ने वर्ष 2026-27 के चेयरमेन मोहित सिंघवी एवं सचिव दीपक जोधावत नियुक्त किये गये। इनका कार्यकाल 1 जुलाई से प्रारम्भ हो रहा है। नए कार्यकाल के लिए अपनी प्राथमिकताओं को साझा करते हुए मोहित सिंघवी ने बताया कि संस्था इस वर्ष भी बड़े स्तर पर एक्सपो का आयोजन करेगी, साथ ही शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डबोक…
Read More
वर्क स्ट्रेस मैनेजमेंट के साथ सही कर नियोजन ही प्रोफेशनल्स की असली सफलताः जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल

वर्क स्ट्रेस मैनेजमेंट के साथ सही कर नियोजन ही प्रोफेशनल्स की असली सफलताः जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल

उदयपुर। उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन के 76वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्लैटिनम जुबली हेल्थ एवं टैक्स सेमिनार में स्वास्थय, कार्य तनाव प्रबंधन और कर नियोजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने उपयोगी मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर 50 एवं 25 वर्ष की सदस्यता पूर्ण करने वाले वरिष्ठ टैक्स प्रोफेशनल्स का भव्य सम्मान भी किया गया। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने कहा कि आज के अत्यधिक प्रतिस्पर्धी दौर में प्रोफेशनल्स के सामने सबसे बड़ी चुनौती काम के दबाव के बीच अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थय को संतुलित बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि “एक स्वस्थ शरीर में…
Read More
उदयपुर के साहित्यकार परितोष दुगड़ की कृति को राजभवन में मिला सम्मान, राज्यपाल थावरचंद गहलोत को भेंट की पुस्तक

उदयपुर के साहित्यकार परितोष दुगड़ की कृति को राजभवन में मिला सम्मान, राज्यपाल थावरचंद गहलोत को भेंट की पुस्तक

उदयपुर। उदयपुर के प्रतिष्ठित साहित्यकार परितोष चन्द्र दुगड़ ने अपनी नवीनतम पुस्तक लिव्स ऑफ लाइफ ए कलेक्शन ऑफ फ्लेश फिक्शन की एक प्रति कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत को बेंगलुरु स्थित राजभवन में भेंट कर अपनी साहित्यिक यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भेंट के दौरान दुगड़ ने राज्यपाल को पुस्तक की विषयवस्तु और उसकी साहित्यिक विशेषताओं से अवगत कराया। 121 फ्लैश फिक्शन (अति लघु कथाओं) के इस संग्रह में मानवीय संबंधों, मानव स्वभाव, नैतिक मूल्यों, जीवन संघर्षों और दैनिक अनुभवों को अत्यंत संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली कथानकों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक जीवन की…
Read More
सेवा, संस्कार और सामाजिक परिवर्तन का संकल्पः रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 ने रखा 15 करोड़ की सेवा परियोजनाओं का लक्ष्य

सेवा, संस्कार और सामाजिक परिवर्तन का संकल्पः रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 ने रखा 15 करोड़ की सेवा परियोजनाओं का लक्ष्य

उदयपुर। रोटरी वर्ष 2026-27 के शुभारंभ के साथ रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के नवनियुक्त डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण बगड़िया ने सेवा, संस्कार और सामाजिक परिवर्तन को केंद्र में रखते हुए नए विज़न की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि रोटरी का मूल मंत्र सर्विस् अबॉव सेल्फ केवल एक आदर्श वाक्य नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक बदलाव पहुंचाने का संकल्प है। अरुण बगड़िया ने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी सेवा संगठन है, जिसके माध्यम से शिक्षा, स्वास्थय, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने रोटरी की ऐतिहासिक एण्ड…
Read More
जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बने सेवा शिविर

जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बने सेवा शिविर

आमजन को मिल रहा योजनाओं का त्वरित लाभ उदयपुर, 29 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में चल रहे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम सिद्ध हो रहे हैं। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के ििनर्देशन में इन शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही वर्षों से लंबित प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर लोगों को राहत प्रदान की जा रही है। अभियान के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत उन्दरीखुर्द, उन्दरी कलां, दांतीसर, कठार, नूरड़ा,…
Read More
टेस्ट मेकर उदयपुर “जोड़ी नंबर वन” में रोमा गुवालानी व सीमा दौलतानी की जोड़ी बनी विजेता, कपल्स ने दिखाई पाक कला की शानदार प्रतिभा

टेस्ट मेकर उदयपुर “जोड़ी नंबर वन” में रोमा गुवालानी व सीमा दौलतानी की जोड़ी बनी विजेता, कपल्स ने दिखाई पाक कला की शानदार प्रतिभा

समर स्पेशल डिश से प्रतिभागियों ने जीता दिल, उदयपुर मास्टर शेफ प्रतियोगिता में उमड़ा स्वाद और रचनात्मकता का संगम उदयपुर। टेस्ट मेकर्स उदयपुर के तत्वावधान में मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस, 100 फीट रोड, शोभागपुरा में आयोजित "उदयपुर मास्टर शेफ" जोड़ी नंबर वन प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। प्रतियोगिता विशेष रूप से कपल्स (जोड़ों) के लिए आयोजित की गई, जिसकी थीम "समर स्पेशल डिश" रही। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने अनूठे व्यंजनों, आकर्षक प्रस्तुति और रचनात्मकता से निर्णायकों एवं उपस्थितजनों का दिल जीत लिया। टेस्ट मेकर्स उदयपुर के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य शहर की पाक…
Read More
टीडी में इंजीनियरिंग कॉलेज को लेकर सांसद डॉ रावत डिप्टी सीएम डॉ बैरवा व अधिकारियों से मिले

टीडी में इंजीनियरिंग कॉलेज को लेकर सांसद डॉ रावत डिप्टी सीएम डॉ बैरवा व अधिकारियों से मिले

-टीडी में इंजीनियरिंग कॉलेज से स्थानीय जनजाति युवकों को रोजगार में मिलेगा लाभ -वेदांता समूह ने भी वित्तीय सहायता पर सहमति जताई है उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने सोमवार को डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा व अधिकारियों से मुलाकात कर जावर माइन्स में तकनीकी पदों के लिए स्थानीय युवाओं को सक्षम बनाने टीडी में अभियान्त्रिकी महाविद्यालय (डिग्री एवं डिप्लोमा) की स्थापना करने का अनुरोध किया। सांसद डॉ रावत इस संबंध में पूर्व में सीएम, डिप्टी सीएम व संबंधित अधिकारियों को पत्र भी लिख चुके हैं। सांसद डॉ रावत ने डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा, सीएम भजनलाल शर्मा के एसीएस…
Read More
राजस्थान विद्यापीठ को भारत सरकार के आयुष मंत्रालय से मिला ‘योग संगम पत्र

राजस्थान विद्यापीठ को भारत सरकार के आयुष मंत्रालय से मिला ‘योग संगम पत्र

उदयपुर/ 29 जून/ आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ में योग दिवस पर 'योग संगम पत्र' प्रदान किया गया है। यह सम्मान विद्यापीठ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग सत्रों तथा कोलकाता में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्रीय आयोजन के साथ पूर्ण समन्वय और रियल-टाइम में डिजिटल रूप से जुड़े होने पर दिया गया। कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत ने कहा, "यह प्रमाण पत्र राजस्थान विद्यापीठ की प्राचीन भारतीय संस्कृति, स्वास्थ्य और समाज के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का परिणाम है। कोलकाता में माननीय प्रधानमंत्री के मुख्य आयोजन के साथ…
Read More
डीएलएड प्रथम वर्ष की सैद्धांतिक परीक्षाएं कल से, 505 परीक्षार्थी होंगे शामिल

डीएलएड प्रथम वर्ष की सैद्धांतिक परीक्षाएं कल से, 505 परीक्षार्थी होंगे शामिल

डीएलएड प्रथम वर्ष की सैद्धांतिक परीक्षाएं कल से, 505 परीक्षार्थी होंगे शामिल उदयपुर 29 जून। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) उदयपुर के तत्त्वावधान में डीएलएड प्रथम वर्ष सत्र 2025-26 की सैद्धांतिक परीक्षा कल मंगलवार दिनांक 30 जून से प्रारंभ होंगी। डाइट प्रधानाचार्य शीला काहाल्या के अनुसार शिक्षा विभागीय परीक्षाएं पंजीयक बीकानेर द्वारा आयोजित इस परीक्षा में डाइट सहित जिले के 8 अन्य निजी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों के कुल 505 छात्राध्यापक इस परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा हेतु शहर में दो केंद्र स्थापित किए गए जहां ये परीक्षाएं आयोजित होगी जिनमें एक डाइट में होगा जहां 258 परीक्षार्थी भाग लेंगे…
Read More
error: Content is protected !!