संसद में उदयपुर: पीएमजीएसवाई के तहत राजस्थान में 76 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण
सांसद डाॅ मन्नालाल रावत के प्रश्न पर ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश पासवान ने दी जानकारी उदयपुर। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत राजस्थान में 76 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया गया है। साथ ही 15 हजार 970 नई बस्तियां इस योजना में जोडी गई है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना को लेकर लोकसभा में सांसद डाॅ मन्नालाल रावत की ओर से पूछे गए प्रश्न पर ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश पासवान ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएमजीएसवाई सड़कों का निर्माण राज्य सरकारों द्वारा कम से कम 10 वर्षों की डिजाइन जीवन समयावधि के साथ किया जाता है। पीएमजीएसवाई…
