udaipur

प्रसंग संस्थान द्वारा देश के वरिष्ठ कवि श्री नंद चतुर्वेदी को स्मरणांजलि

प्रसंग संस्थान द्वारा देश के वरिष्ठ कवि श्री नंद चतुर्वेदी को स्मरणांजलि

उदयपुर, 26 दिसंबर। प्रसंग संस्थान एवं वर्धमान महावीर कोटा खुला विश्वविद्यालय, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में देश के मूर्धन्य साहित्यकार नंद चतुर्वेदी को लगभग बीस कवियों ने अपनी कविताओं से याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजस्थान साहित्य अकादमी के अध्यक्ष दुलाराम सहारण ने कहा कि आगामी 21 अप्रैल 2023 से नंद बाबू का जन्मशती वर्ष प्रारंभ होगा। उनके साहित्यिक अवदान पर अकादमी पूरा सहयोग करेगी और नगर से बाहर भी आयोजन करवाएगी। काव्य गोष्ठी के मध्य नंद चतुर्वेदी की पुत्री वरिष्ठ आलोचक एवं कवयित्री डॉ. मंजु चतुर्वेदी पर केंद्रित अनुकृति पत्रिका के विशेषांक का विमोचन हुआ। विशेषांक में…
Read More
जनसुनवाई में आए परिवादों की समीक्षा बैठक 4 जनवरी को

जनसुनवाई में आए परिवादों की समीक्षा बैठक 4 जनवरी को

उदयपुर, 26 दिसंबर। गत 15 दिसंबर को आयोजित हुई जिला स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त हुए परिवादों की समीक्षा करने के लिए बैठक का आयोजन 4 जनवरी को सायं 4.30 बजे जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित होगी। सहायक निदेशक लोक सेवाएं दीपक मेहता ने बताया कि परिवादों से संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रगति रिपोर्ट के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
Read More
पश्चिम क्षेत्रीय महिला विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता का हुआ आगाज

पश्चिम क्षेत्रीय महिला विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता का हुआ आगाज

उदयपुर 26 दिसंबर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय), उदयपुर की मेजबानी में आयोजित पश्चिम क्षेत्रीय महिला विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता का आरंभ दिनांक 26 दिसंबर को महाराणा भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय , उदयपुर के प्रांगण में हुआ। उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि अशोक ध्यानचंद ने हॉकी के प्रति बालिकाओं के बढते रूझान को सकारात्मक  मानते हुए इसे वर्तमान परीप्रेक्ष्य में महिला सशक्तिकरण का पर्याय बताया। भारत का ओलंपिक समेत अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व कर पदक दिलाने वाले अशोक ध्यानचंद ने बालिकाओं से जीवन में जीत को लक्ष्य बना प्रतिद्वंदी टीम के प्रति समानुभूति की भावना…
Read More
तीसरी नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैम्पियनशिप-2022 हरियाणा और यूपी के बीच आरसीए मैदान पर फाइनल आज

तीसरी नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैम्पियनशिप-2022 हरियाणा और यूपी के बीच आरसीए मैदान पर फाइनल आज

उदयपुर,2 दिसम्बर। नारायण सेवा संस्थान, डीसीसीआई, डब्ल्यूसीआई एवं राजस्थान रॉयल्स के संयुक्त तत्वावधान में चल रही तीसरी नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप के पांचवे दिन दोनों सेमीफाइनल मैच सूरजपोल रोड स्थित आरसीए ग्राउंड पर आयोजित हुए। इस अनोखी प्रतियोगिता में भाग ले व्हीलचेयर क्रिकेटर्स का जज्बा और जोश काबिल -ए-तारीफ़ रहा। हर कोई इनके खेल को देख अपने गम भूलकर इनके कायल हो जाते है। सच में "जिद के आगे जीत है" इसको चरितार्थ करते नजर आए। नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि दिव्यांग खिलाड़ियों के हौसले से देश दुनिया के शारिरिक रूप से असक्षम लोगों में…
Read More
भीलवाड़ा गोलीकांड मामले में पुलिस की चूक आई सामने

भीलवाड़ा गोलीकांड मामले में पुलिस की चूक आई सामने

भीलवाड़ा गोलीकांड मामले में पुलिस की चूक आई सामने जिस नाबालिग ने तीन पिस्टल खरीदना कबूला था, उसे बिना जब्त किए छोड़ दिया और दस दिन बाद हो गया हत्याकांड लापरवाही बरतने पर कोतवाल निलंबित उदयपुर, संवाद सूत्र। भीलवाड़ा में पिछले दिनों हुए गोलीकांड को लेकर पुलिस की बड़ी चूक सामने आई है। आदर्श तापड़िया हत्याकांड के बाद पकड़े गए जिस नाबालिग ने तीन पिस्टल खरीदना कबूल किया, उसे पुलिस ने बिना जब्त किए छोड़ दिया था। इसके दस दिन बाद भीलवाड़ा फिर गोलीकांड की घटना से दहल उठा और इब्राहिम की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक आदर्श…
Read More
जी-20 शेरपा बैठक के दो दिन शेष : उदयपुर में चप्पे—चप्पे पर सुरक्षाकर्मी

जी-20 शेरपा बैठक के दो दिन शेष : उदयपुर में चप्पे—चप्पे पर सुरक्षाकर्मी

आने वाले मेहमान से उसी की भाषा में बात करेंगे ड्राइवर उदयपुर, संवाद सूत्र। आगामी 4 से 7 दिसम्बर तक उदयपुर में आयोजित होने जा रही जी—20 शेरपा बैठक में अभी दो दिन शेष हैं लेकिन शहर में अभी से किलेबंदी जैसी सुरक्षा व्यवस्था लगा दी है। शहर के चप्पे—चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं तथा हर पहलू को बारीकी से टटोला जा रहा है। जहां बैठक आयोजित होगी, शेरपा को खाने की व्यवस्था होगी या अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे, वहां तैनात हर छोटे—बड़े कर्मचारियों की रिकार्ड जांचा जा रहा है ताकि किसी तरह चूक ना हो। इसमें माली से लेकर…
Read More
नगर निगम की पथ विक्रेता समिति सदस्य चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न आज होगी मतगणना

नगर निगम की पथ विक्रेता समिति सदस्य चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न आज होगी मतगणना

उदयपुर, 2 दिसंबर। नगर निगम उदयपुर के पथ विक्रेता समिति सदस्य चुनाव शुक्रवार को फतेह स्कूल में शांतिपूर्ण संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गौतम ने बताया कि मतदान हेतु फतेह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 5 बुथ बनाए गए जिन पर निर्धारित समय अनुसार 8 बजे मतदान प्रारंभ हुआ और मतदान प्रारंभ से ही मतदाताओं में उत्साह बना रहा। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न करवाने हेतु पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा साथ ही कार्यपालक मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार गिर्वा सुरेश नाहर भी मतदान केंद्र पर उपस्थित रहे। नगर निगम के प्रभारी अधिकारी डॉ शैल सिंह सोलंकी ने बताया…
Read More
जवाहर नवोदय विद्यालय में पूर्व छात्र सम्मेलन 4 को

जवाहर नवोदय विद्यालय में पूर्व छात्र सम्मेलन 4 को

उदयपुर, 2 दिसंबर। जवाहर नवोदय विद्यालय में पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन 4 दिसंबर को किया जाएगा। प्राचार्य डॉ महबूब अली ने बताया कि इस सम्मेलन में विद्यालय के सभी पूर्व विद्यार्थी अपने अपने अनुभवों से विद्यार्थियों को लाभान्वित करेंगे और पुरानी यादों को ताजा करेंगे। उन्होंने सभी पूर्व छात्रों को सम्मेलन में आमंत्रित किया है।
Read More
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में आवेदन 31 जनवरी तक

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में आवेदन 31 जनवरी तक

उदयपुर, 2 दिसंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए विद्यार्थियों द्वारा पेपरलेस ऑनलाइन आवेदन की अवधि 31 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। यह जानकारी विभाग के उपनिदेशक मांधाता सिंह ने दी।
Read More
अंतिम बीमा घोषणा पत्र एसआइपीएफ न्यू पॉर्टल पर 7 दिवस में करना होगा अपलोड

अंतिम बीमा घोषणा पत्र एसआइपीएफ न्यू पॉर्टल पर 7 दिवस में करना होगा अपलोड

उदयपुर, 2 दिसंबर। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग की ओर से उदयपुर ग्रामीण में जारी बीमा/जीपीएफ अभियान 2022 के तहत राज्य कर्मचारियो का रिकॉर्ड अपडेट कर ऑनलाईन किया जा रहा है। जिसमें बीमा एवं प्रावधायी निधि की पास बुक एवं अंतिम बीमा घोषणा पत्र एसआईपीएफ न्यू पोर्टल पर 7 दिवस में अपलोड करना है। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग उदयपुर ग्रामीण के उपनिदेशक मोहम्मद रउफ ने बताया कि जिले के जिन राज्य कर्मियों ने राज्य बीमा कटौती में निर्धारित स्लेब से अधिक कटौती करवाई है, वह अपनी अंतिम बढी हुई प्रीमियम राशि का अधिक घोषणा पत्र एसआईपीएफ पोर्टल…
Read More
error: Content is protected !!