जनसंख्यकीय परिवर्तनों पर गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक  शुक्रवार को

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 26 नवंबर। केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनसंख्यकीय परिवर्तनों पर गठित उच्च स्तरीय समिति (एचएलसीबीसी) की बैठक शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट के मिनी सभागार में आयोजित होगी। बैठक में जनसंख्यकीय परिवर्तनों से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी।

जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि बैठक समिति सदस्य की अध्यक्षता में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय पर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के मिनी सभागार में उपस्थित रहने निर्देश दिए हैं।

13वें उदयपुर बर्ड फेस्टिवल के आयोजन को लेकर बैठक मंगलवार 1 दिसंबर को
उदयपुर, 26 नवंबर। 13वें उदयपुर बर्ड फेस्टिवल के आयोजन की तैयारियों को लेकर आगामी 1 दिसंबर मंगलवार को मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) की अध्यक्षता में बैठक चेतक सर्कल स्थित वन भवन कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित होगी।
उप वन संरक्षक, वन्यजीव अनुराग कुमार भटनागर ने बताया कि बैठक में बर्ड फेस्टिवल के आयोजन से संबंधित तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न विभागों की सहभागिता को लेकर चर्चा की जाएगी।

—00—

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!