रमेश चन्द्र मीणा को मिले 13 मत, कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश चन्द्र जाट को 11 वोट; एक सदस्य ने नहीं किया मतदान
प्रतापगढ़। जिला परिषद प्रतापगढ़ के उप जिला प्रमुख पद के लिए गुरुवार को निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के प्रत्याशी रमेश चन्द्र मीणा ने 13 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।
निर्वाचन में कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश चन्द्र जाट को 11 मत मिले, जबकि नोटा के पक्ष में एक भी मत नहीं पड़ा। कुल 24 मतों में से 24 मत डाले जाने की सूचना के साथ एक सदस्य के मतदान नहीं करने का उल्लेख भी सामने आया है।
मतदान नहीं करने वाला सदस्य चर्चा में
एक जिला परिषद सदस्य के मतदान में शामिल नहीं होने का मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है।
