अनंता हॉस्पिटल में हृदय रोग चिकित्सा की विशेष उपलब्धिए बिना एक्स.रे के गर्भवती महिला के हृदय का छेद किया बंद

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

स्ट्रक्चरल हार्ट इंटरवेंशन कार्यशाला में एक ही दिन में किए गए छह जटिल हृदय उपचार

राजसमंद। अनंता हॉस्पिटल के हृदय रोग विभाग द्वारा स्ट्रक्चरल हार्ट इंटरवेंशन की विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीकों का उपयोग करते हुए एक ही दिन में छह हृदय संबंधी इंटरवेंशनल प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक संपन्न की गईं।
एग्ज्यूक्टिव डायरेक्टर डॉ. नितिन षर्मा ने बताया कि इस इस कार्यशाला का उद्देश्य हृदय रोगों के उपचार में आधुनिक इंटरवेंशनल तकनीकों को बढ़ावा देना चिकित्सकीय कौशल का विकास करना तथा मरीजों को उन्नत एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।
कार्डियोलोजिस्ट डॉ. योगेन्द्रसिंह राणावत ने बताया कि कार्यशाला की सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि गर्भवती महिला के हृदय में मौजूद छेद को बिना ओपन हार्ट सर्जरी एवं बिना एक्स.रे रेडिएशन के डिवाइस द्वारा बंद करना रही। इस प्रक्रिया को पूर्णतः इकोकार्डियोग्राफी की सहायता से बिना फ्लोरोस्कोपी के संपन्न किया गया। सामान्यतः इस प्रकार की प्रक्रियाओं में फ्लोरोस्कोपी तकनीक का उपयोग किया जाता हैए लेकिन गर्भावस्था को ध्यान में रखते हुए विशेष इको गाइडेड तकनीक अपनाई गई, जिससे गर्भवती महिला एवं गर्भस्थ शिशु को प्रक्रिया के दौरान एक्स.रे रेडिएशन के संपर्क से बचाया गया।
कार्यशाला की सफलता में कैथ लैब टीम, एनेस्थीसिया विभाग, नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!