जन्म-मरण का मूल कारण हमारा राग और द्वेषःउपाध्याय रमेश मुनि  

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 25 नवम्बर। उपाध्याय रमेश मुनि, प्रवर्तक डॉ. राजेन्द्र मुनि, डॉ. सुरेन्द्र मुनि एवं दीपेश मुनि ने बुधवार प्रातः 8 बजे देवेन्द्र धाम से विहार कर भुवाणा रोड स्थित प्रमोद खाबिया के औद्योगिक प्रतिष्ठान श्दिव्य स्टोनश् में पदार्पण किया। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु संतों के दर्शन एवं प्रवचन का लाभ लेने पहुंचे।
धर्मसभा को संबोधित करते हुए उपाध्याय रमेश मुनि ने कहा कि जन्म-मरण का मूल कारण हमारा राग और द्वेष ही है। अनुकूलता मिलने पर मन प्रसन्न होता है और प्रतिकूलता मिलने पर घृणा या द्वेष उत्पन्न होता है। उन्होंने समझाया कि द्वेष सामने से आने वाली गोली की तरह दिखाई देता है, लेकिन राग बारूद के छिपे हुए गोले की तरह भयंकर होता है जो अदृश्य रहकर वार करता है। राग के बंधन को केवल आत्मबल से ही तोड़ा जा सकता है। हमारे तीर्थंकरों ने राग-द्वेष पर विजय प्राप्त कर सभी पापों से मुक्ति पाई, इसीलिए वे श्अरिहंतश् कहलाते हैं।
इससे पूर्व डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने मंगलाचरण करते हुए भगवान महावीर द्वारा बताए गए वीतराग मार्ग पर चलने का संदेश दिया। सभा में जीतो अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, पूर्व महापौर रजनी डांगी, शशि भण्डारी एवं श्रावक संघ महामंत्री हिम्मत बडाला आलोक पगारिया आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अंत में प्रमोद खाबिया परिवार ने अतिथि सेवा का लाभ लिया। शिक्षक नेता भंवर सेठ ने 26 नवम्बर को चित्रकूट नगर स्थित गुरु गणेश धाम में आयोजित होने वाली श्गणेश स्मृति सभाश् में सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!