udaipuarviews

राज्य तैराकी में उदयपुर के हर्षदित्य का दमदार प्रदर्शन, बनाए 4 नए कीर्तिमान

राज्य तैराकी में उदयपुर के हर्षदित्य का दमदार प्रदर्शन, बनाए 4 नए कीर्तिमान

उदयपुर, 26 जून। हाल ही में राजस्थान तैराकी संघ के तत्वाधान में जयपुर मे संपन्न राज्य स्तरीय सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में उदयपुर के हर्षदित्य सिंह राणावत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण और 3 रजत पदक सहित 7 पदकों पर कब्ज़ा जमाया। खेलगांव तरणताल के मुख्य तैराकी प्रशिक्षक डॉ.महेश पालीवाल ने बताया कि हर्षदित्य ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 नए कीर्तिमान बनाये। हर्षादित्य की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी खेलगांव ललित सिंह झाला व जिला खेल अधिकारी अजीत जैन ने बधाई दी एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
Read More
जहांगीर आर्ट गैलरी में हुआ डब्लूजेड़सीसी की कला प्रदर्शनी का शुभारंभ

जहांगीर आर्ट गैलरी में हुआ डब्लूजेड़सीसी की कला प्रदर्शनी का शुभारंभ

पहले दिन 2000 से अधिक कलाप्रेमी ने देखी मेवाड़ सहित पूरे भारत की कला उदयपुर, 28 मार्च। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर की ओर से मुंबई स्थित ऐतिहासिक जहांगीर आर्ट गैलरी में कला प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का मंगलवार को जेजे स्कूल ऑफ आर्ट,मुंबई के प्रिंसिपल विश्वनाथ साबले ने उद्घाटन किया। केंद्र की निदेशक श्रीमती किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि प्रदर्शनी में  कैंप में बनी पेंटिंग को प्रदर्शित किया गया है। जिसमें आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शौर्य आर्ट कैप में बनाई गई पेंटिंग को को प्रदर्शित किया गया है। इस आर्ट प्रदर्शनी में स्वतंत्रा सेनानी बाल गंगाधर…
Read More
जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

उदयपुर, 19 नवंबर। जिला स्तरीय जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद एवं जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को  महाराणा भोपाल स्टेडियम में जिला स्तरीय जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई जिसमें हॉकी बालिका वॉलीबॉल तीरंदाजी खो खो कबड्डी फुटबॉल खेलों के मुकाबले हुए । प्रतियोगिता में जिले से कोटडा कुराबड खेरवाड़ा विभिन्न ब्लॉकों से जनजाति बालिका छात्रावास ढिकली जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के बालक बालिका तिलक आदमियों के पुल 300 के लगभग बालक बालक खिलाडि़यों ने भाग लिया । जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन ने बताया कि 20 नवंबर का हॉकी बालक एथलेटिक्स…
Read More
वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा में नकल करते अभ्यर्थी को पकड़ा

वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा में नकल करते अभ्यर्थी को पकड़ा

उदयपुर 13 नवंबर। वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा की चतुर्थ पारी में परीक्षा केंद्र आलोक सीनियर सेकेंडरी विद्यालय फतेहपुरा बदला रोड से एक अभ्यर्थी विक्रम बुरा निवासी हिसार (हरियाणा) को नकल करते पकड़ा गया है। एडीएम ओ पी बुनकर ने बताया कि परीक्षार्थी के निकट से निरंतर माइक्रोफोन स्पीकर जैसी आवाज़ आ रही थी। शक होने पर कांस्टेबल द्वारा जांच की गई तो अभ्यर्थी के पास से एक ब्लूटूथ डिवाईज बरामद हुआ। अभ्यर्थी को हिरासत में लिया गया है एवं नियमानुसार जांच की जा रही है।
Read More
error: Content is protected !!