udaipuarviews

अशोका पैलेस में सजेगी साहित्य की महफ़िल, लफ़्ज़ों की महफ़िल के सम्मान समारोह में होंगे देशभर के कवि शामिल

अशोका पैलेस में सजेगी साहित्य की महफ़िल, लफ़्ज़ों की महफ़िल के सम्मान समारोह में होंगे देशभर के कवि शामिल

‘माँ’ विषय पर काव्य प्रतियोगिता के विजेताओं का होगा सम्मान, लफ़्ज़ों की महफ़िल की मासिक काव्य आज अशोका पैलेस में सजेगी साहित्य की महफ़िल, काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में होंगे देशभर के रचनाकार शामिल उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था लफ़्ज़ों की महफ़िल द्वारा आज  (रविवार, 26 जुलाई ) को सायंकाल 4.00 बजे अशोका पैलेस, जुडियो शोरूम के ऊपर, 100 फीट शोभागपुरा रोड, उदयपुर में भव्य मासिक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। संस्था के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि यह आयोजन संस्था की मासिक साहित्यिक श्रृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें उदयपुर सहित देशभर…
Read More
मन पर विजय ही सच्ची साधना, परमात्मा महावीर के तप से लें प्रेरणाःसाध्वी डॉ.विद्युतप्रभा श्रीजी

मन पर विजय ही सच्ची साधना, परमात्मा महावीर के तप से लें प्रेरणाःसाध्वी डॉ.विद्युतप्रभा श्रीजी

उदयपुर। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक वासुपूज्य मंदिर, दादाबाड़ी में चल रहे आध्यात्मिक चातुर्मास के अंतर्गत शुक्रवार को आयोजित धर्मसभा में साध्वी डॉ. विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने भगवान महावीर के तप, त्याग और आत्मसाधना का स्मरण कराते हुए कहा कि मन पर विजय प्राप्त करना ही जीवन की सबसे बड़ी साधना है। उन्होंने श्रद्धालुओं का आह्वान किया कि वे भगवान महावीर के आदर्शों को केवल सुनें नहीं, बल्कि अपने जीवन में भी उतारने का प्रयास करें। साध्वी श्रीजी ने कहा कि 2600 वर्ष बाद भी भगवान महावीर का नाम पूरे विश्व में श्रद्धा और आस्था के साथ गूंज रहा है।…
Read More
रामायण केवल एक महाकाव्य नहीं, आदर्शों और जीवन मूल्यों का आधार है—डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

रामायण केवल एक महाकाव्य नहीं, आदर्शों और जीवन मूल्यों का आधार है—डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

उदयपुर। भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण: प्रथम संकल्प के नई दिल्ली में आयोजित भव्य ट्रेलर लॉन्च समारोह में मेवाड़ राजपरिवार के पूर्व सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने भारतीय संस्कृति एवं सनातन मूल्यों को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने के इस महत्वपूर्ण प्रयास की सराहना की। निर्देशक नितेश तिवारी तथा निर्माता नमित मल्होत्रा की महत्वाकांक्षी प्रस्तुति के इस भव्य आयोजन में फिल्म जगत, आध्यात्मिक क्षेत्र एवं साहित्य जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में अभिनेता रणबीर कपूर (भगवान श्रीराम), साई पल्लवी…
Read More
प्रांतपाल अरुण बगड़िया द्वारा रोटरी क्लब उदयपुर युवा का शपथ ग्रहण सम्पन्न

प्रांतपाल अरुण बगड़िया द्वारा रोटरी क्लब उदयपुर युवा का शपथ ग्रहण सम्पन्न

उदयपुर |दिनांक 13 जुलाई 2026। रोटरी क्लब युवा के सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण एवं पदस्थापन समारोह शनिवार को होटल प्राइड, उदयपुर में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के प्रांतपाल रोटेरियन अरुण बगड़िया थे। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रांतपाल रोटेरियन निर्मल कुनावत, रोटेरियन निर्मल कुमार सिंघवी, उपप्रांतपाल रोटेरियन संगीता शर्मा, इंडक्शन ऑफिसर डॉ. सीमा सिंह तथा रोटेरियन संजय कौशिक उपस्थित रहे। समारोह से पूर्व राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, उदयपुर में क्लब द्वारा निर्मित नवीन कक्षा-कक्ष का लोकार्पण किया गया तथा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रांतपाल निर्मल कुनावत ने नए सदस्यों…
Read More
सहकार भारती पदाधिकारियों ने किया महिला समृद्धि बैंक का अवलोकन

सहकार भारती पदाधिकारियों ने किया महिला समृद्धि बैंक का अवलोकन

उदयपुर, 13 जुलाई। सहकारी भारती  के संस्थागत अध्ययन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश महामंत्री सुनील सोमानी के नेतृत्व में  जिला पदाधिकारियों ने महिला समृद्धि बैंक का अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल में सोमानी के साथ वरिष्ठ सहकारविद शांतिलाल जी शर्मा, जिलाध्यक्ष उमेश जोशी एवं जिला महामंत्री ओम साहू शामिल थे। बैंक अध्यक्ष डॉ. किरण जैन ने सहकार भारती पदाधिकारियों को बैंक की जानकारी देते हुए बताया कि बैंक राजस्थान ही नहीं देश में भी डिजिटल सुविधाओं को लागू करने वाला अग्रणी बैंक है। बैंक में मोबाईल बैंकिंग, यूपीआई, आईएमपीएस आदि सभी आधुनिक सुविधाऐं ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदेश महामंत्री…
Read More
पांचवां अंतरराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन आज से उदयपुर में, सिंधी भाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण पर होगी चर्चा

पांचवां अंतरराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन आज से उदयपुर में, सिंधी भाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण पर होगी चर्चा

-देश-विदेश से करीब 400 प्रतिभागी पहुंच रहे हैं उदयपुर -स्थानीय सिंधी समुदाय की ओर से की जा रही है तैयारियां उदयपुर। पांचवां अंतरराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन उदयपुर में आयोजित होगा। 13 से 16 जुलाई तक आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए देश-विदेश से करीब 400 सिंधी समाजजन उदयपुर पहुंच रहे है। सम्मेलन की तैयारिया पूरी हो गई है। सोमवार को प्रभु झूलेलाल के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर सम्मेलन का शुभांरभ होगा। झीलो के शहर में पहली बार आयोजित यह सम्मेलन उत्सव के रुप मे मनाया जाएगा। जो ऐतिहासिक रहेगा। सिंधु एकता मंच की ओर से आयोजित…
Read More
लायंस क्लब्स के 100 पदाधिकारी होंगे प्रशिक्षित, सेवा और नेतृत्व को मिलेगी नई दिशा

लायंस क्लब्स के 100 पदाधिकारी होंगे प्रशिक्षित, सेवा और नेतृत्व को मिलेगी नई दिशा

उदयपुर, 10 जुलाई। लायंस क्लब्स अंतरराष्ट्रीय प्रांत 3233 ई-2 के संभाग 4 एवं 5 के क्लब पदाधिकारियों की संयुक्त प्रशिक्षण कार्यशाला 12 जुलाई, रविवार को प्रातः 9 बजे कृषि विस्तार निदेशालय के सभागार में आयोजित होगी। कार्यशाला का उद्देश्य नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रभावी नेतृत्व, संगठन संचालन एवं सेवा गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षित करना है। संभाग 5 के संभागीय अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि उदयपुर एवं आसपास के 25 लायंस क्लबों के लगभग 100 अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष तथा प्रथम उपाध्यक्ष इस प्रशिक्षण में भाग लेंगे। विभिन्न सत्रों में पदाधिकारियों को उनके दायित्वों, क्लब प्रशासन, सदस्यता विस्तार,…
Read More
बाल योगी सूर्याक्ष शर्मा ने फतहसागर की पाल पर 126 सूर्यनमस्कार चक्र कर सभी को किया रोमांचित

बाल योगी सूर्याक्ष शर्मा ने फतहसागर की पाल पर 126 सूर्यनमस्कार चक्र कर सभी को किया रोमांचित

"मंच से 126 सूर्यनमस्कार चक्र कराने वाले बाल योगी सूर्याक्ष शर्मा को पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) वार सिंह ने गोद में उठाकर किया सम्मानित" "स्वस्थ नोनिहाल, स्वस्थ भारत" उदयपुर। राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार, पतंजलि योग समिति उदयपुर, सुकृपा फाउंडेशन एवं स्वास्थ्य सेतु के संयुक्त तत्वावधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर विश्व विख्यात फतहसागर की पाल पर आयोजित निःशुल्क 126 सूर्यनमस्कार महाआयोजन में 7 वर्षीय बाल योगी सूर्याक्ष शर्मा ने मंच से 126 सूर्यनमस्कार चक्रों का प्रदर्शन कर उपस्थित हजारों योग प्रेमियों को रोमांचित कर मंत्रमुग्ध कर दिया। अल्पायु में ही योग के प्रति…
Read More
सफलता केवल संयोग नहीं, सही रणनीति, स्पष्ट दृष्टिकोण और निरंतर प्रयासों का परिणाम है : हर्षवर्धन जैन

सफलता केवल संयोग नहीं, सही रणनीति, स्पष्ट दृष्टिकोण और निरंतर प्रयासों का परिणाम है : हर्षवर्धन जैन

- प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर हर्षवर्धन जैन ने बिजनेस सेमिनार में अनस्टॉपेबल बिजनेस सक्सेस मंत्र से दिए सफलता के टिप्स - जीतो उदयपुर चेप्टर द्वारा ‘अनस्टॉपेबल बिजनेस सक्सेस मंत्र’ विषय पर व्यवसायिक सेमिनार का आयोजन - जीतो उदयपुर कनेक्ट बिजनेस डायरेक्टरी का भव्य विमोचन व जीतो प्रिविलेज कार्ड का भी लोकार्पण उदयपुर, 29 जून। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) उदयपुर चैप्टर द्वारा फतेहसागर स्थित होटल विंधम ग्रैंड में ‘अनस्टॉपेबल बिजनेस सक्सेस मंत्र’ विषय पर प्रेरणादायी व्यवसायिक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर एवं बिजनेस कोच हर्षवर्धन जैन ने उद्योगपतियों, व्यवसायियों और युवा उद्यमियों को सफलता…
Read More
सुरों की मंडली में गूंजेंगे पंचम दा के अमर नगमे,  “आर.डी. बर्मन स्पेशल” संगीतमय आयोजन

सुरों की मंडली में गूंजेंगे पंचम दा के अमर नगमे,  “आर.डी. बर्मन स्पेशल” संगीतमय आयोजन

30 गायक देंगे आर.डी. बर्मन को स्वरांजलि, अशोका पैलेस में सजेगी यादगार संगीत संध्या उदयपुर। सुरों की मंडली संस्था द्वारा भारतीय फिल्म संगीत के महान संगीतकार संगीत सम्राट पंचम दा (आर.डी. बर्मन) को समर्पित भव्य “आर.डी. बर्मन स्पेशल” संगीतमय संध्या का आयोजन 27 जून 2026 (शनिवार) को सायं 4:00 बजे से अशोका पैलेस, शोभागपुरा, उदयपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन एसकेएम सुपर सिंगर के तत्वावधान में होगा। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि आर.डी. बर्मन भारतीय फिल्म संगीत के ऐसे महान संगीतकार थे, जिनकी धुनें आज भी हर संगीत प्रेमी के दिल में जीवित हैं।…
Read More
error: Content is protected !!