बजरंग सेना मेवाड़ की गणगौर घाट पर पवनपुत्र पिछोला आरती संपन्न
हनुमान जन्मोत्सव सप्तदिवसीय आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब उदयपुर, 7 अप्रैल। श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बजरंग सेना मेवाड़ द्वारा आयोजित सप्तदिवसीय कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत सोमवार को गणगौर घाट पर भव्य "पवनपुत्र पिछोला महाआरती" का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस दिव्य आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के प्रमुख कमलेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि महाआरती का आयोजन बजरंग सेना के संरक्षक डॉ. प्रदीप कुमावत, महंत इंद्रदेव दास, एवं महंत श्याम बाबा के सान्निध्य में हुआ। पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ,…
