बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता सुनिश्चित करेंः मुख्य सचिव
मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से ली समीक्षा बैठक उदयपुर, 6 मई। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने सोमवार शाम को प्रदेश के सभी आला अधिकारियों, संभागीय आयुक्त व जिला कलक्टर्स की वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। चुनाव आयोग की विशेष स्वीकृति के पश्चात आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर सभी जिलों में पेयजल आपूर्ति, बिजली आपूर्ति तथा स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आगामी दिनों में हीट वेव को लेकर जारी संभावित चेतावनी के अनुरूप आमजन को सावचेत करने, सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।…
