जेके फिजियो एंड रिहैब मकर संक्रांति खेलोत्सव 3.0 21 दिसम्सबर से
उदयपुर, 20 दिसम्बर। उदयपुर नगर माहेश्वरी युवा संगठन के तत्वावधान में जेके फिजियो एंड रिहैब मकर संक्रांति खेलोत्सव 3.0 का आगाज रविवार 21 दिसम्बर से होगा। संगठन की ओर से लगातार तीसरे वर्ष मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और परम्पराओं के पुनर्स्थापन की दिशा में यह आयोजन किया जा रहा है। संगठन के अध्यक्ष मयंक मूंदड़ा ने बताया कि रविवार से शुरू हो रहे जेके फिजियो एंड रिहैब मकर संक्रांति खेलोत्सव 3.0 में पहले दिन बेडमिंटन व टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं अलग-अलग वर्गों में होंगी। लवकुश इंडोर स्टेडियम में सुबह 9 बजे इन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…
