अशोका पैलेस में आज सजेगी ‘लफ़्ज़ों की महफ़िल’

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
‘पथ पर बढ़ता चल’ काव्य प्रतियोगिता के विजेताओं का होगा सम्मान
उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था लफ़्ज़ों की महफ़िल की ओर से रविवार, 25 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे अशोका पैलेस, जुडियो शोरूम के ऊपर, 100 फीट शोभागपुरा रोड, उदयपुर में मासिक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में उदयपुर सहित देशभर के कवि, साहित्यकार एवं साहित्य प्रेमी भाग लेंगे।

संस्था के संस्थापक एवं संरक्षक मुकेश माधवानी ने बताया कि यह आयोजन संस्था की नियमित मासिक साहित्यिक श्रृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका उद्देश्य साहित्य, कविता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना तथा रचनाकारों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के संयोजक पं. पुरुषोत्तम शाकद्वीपीय ‘प्रेमी’ ने बताया कि समारोह के दौरान ‘पथ पर बढ़ता चल’ विषय पर आयोजित काव्य प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कार एवं सम्मान पत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस साहित्यिक आयोजन में देशभर से जुड़े रचनाकार अपनी कविताओं एवं मौलिक रचनाओं का पाठ करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से साहित्यिक संवाद, काव्य सृजन एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।

संस्था की ओर से सभी साहित्यकारों, कवियों एवं साहित्य प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस साहित्यिक उत्सव की गरिमा बढ़ाने की अपील की गई है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!